Sunday, 08 November 202610:30:20 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

राष्ट्रीय एकता व अखंडता का दिवस पर रन फॉर यूनिटी के लिए पुलिस व अर्धसैनिक बलों ने लगाई दौड़।

October 30, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को देशभर में पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप मनाई जाती है। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता के सन्देश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर चंपावत पुलिस द्वारा “रन फॉर यूनिटी तथा रश्मि परेड” का आयोजन किया गया है आगामी 31 अक्टूबर को दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम जनपद चंपावत में 31 अक्टूबर के बजाय 29 अक्टूबर को आयोजित किया गया । एसपी चंपावत अजय गणपति ने पुलिस लाइन चंपावत में पुलिसएस0एस0बी0,आई0टी0बी0पी, होमगार्ड तथा पी0आर0डी0 के अधिकारियों/कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ दिलाते हुए राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन में प्रकाश डालते हुए सभी को उनके द्वारा बताए गए रास्तों पर चलने हेतु प्रेरित किया गया। वही सीओ चंपावत वंदना बर्मा ने रश्मि परेड को हरी झंडी दिखाते हुए बताया चंपावत पुलिस व अन्य सशस्त्र बलों के द्वारा खटकाना पुल चंपावत से मुख्य बाजार होते हुए जी0आई0सी0 चंपावत तक रश्मि परेड का आयोजन कर लोगों को समाज में एकता, भाईचारे और सामंजस्य की भावना को प्रोत्साहित करने तथा लोगों को नशे से दूर रहने हेतु जागरूक किया गया।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!