Sunday, 08 November 202610:38:28 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

सीमेंट खरीद के नाम पर ठगी के शिकार हुए दिलीप सिंह अधिकारी।

October 30, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। क्षेत्र की नामी कंस्ट्रक्शन कम्पनी के स्वामी दिलीप सिंह अधिकारी सायबर समूह की चपेट में आ गए हैं। ताज़ा घटना में वह सीमेंट दिलाने के नाम पर 23.60 लाख रुपए की ठगी के शिकार हो गए। इस आशय की रिपोर्ट उनके द्वारा लोहाघाट थाने में दर्ज कराई गई है। थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार के अनुसार अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। तथा इस मामले की जानकारी साईबर सैल को भी दे दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा गूगल में सर्च कर एक सीमेंट कम्पनी से सप्लाई की बात की थी अपने को जेके सीमेंट कम्पनी का एजेंट बताते हुए अधिकारी को विश्वास में ले लिया तथा अपने खाते में 23.60 लाख रुपए डलवा लिए। जब कम्पनी से सीमेंट की आपूर्ति न मिलने एवं फोन का कोई रिस्पांस भी न मिलने के कारण अधिकारी को ठगी का एहसास हुआ तथा उन्होंने पुलिस में जाकर घटना की प्राथमिक दर्ज कराई।

की नामी कंस्ट्रक्शन कंपनी दिलीप सिंह अधिकारी कंस्ट्रक्शन कंपनी से सीमेंट दिलाने के नाम पर 23 लाख 60 हजार रुपए की ठगी हुई है खली की शिकायत लोहाघाट थाने में सोमवार को दर्ज कराई गई है लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मामले की जांच एसआई हरीश पुरी कर रहे हैं तथा मामले की जानकारी साइबर सेल को दे दी गई है जानकारी के मुताबिक अधिकारी कंस्ट्रक्शन फर्म ने गूगल में सर्च कर एक सीमेंट कंपनी से सीमेंट सप्लाई की बात की एक व्यक्ति के द्वारा अपने को जे के सीमेंट कंपनी का एजेंट बताते हुए अधिकारी फर्म को विश्वास में लेकर अपने खाते में 23 लाख 60 हजार रुपए डलवा दिए जब सीमेंट की सप्लाई नहीं हुई तथा कंपनी की ओर से कोई रिस्पांस नहीं दिया गया तब जाकर कंट्रक्शन फर्म को ठगी का एहसास हुआ मामले में पुलिस के द्वारा विवेचना शुरू कर दी गई है

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!