Sunday, 08 November 202606:53:39 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने डेंजर जोन स्वाला की स्थिति का लिया जायजा।

October 13, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चम्पावत। चम्पावत – टनकपुर राजमार्ग के बीच स्वाला डेंजर जोन से लगातार हो रहे भू-स्खलन होने के कारण लगातार राजमार्ग बंद होने से पैदा हुई परिस्थितियों को राज्य व केंद्र सरकार ने काफी गंभीरता से लिया है जिसके तहत कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत स्वयं उक्त स्थल का बार बार निरीक्षण करने के लिए यहां आ रहे हैं। उन्होंने स्वाला डेंजर जोन स्थल का निरीक्षण किया तथा पहाड़ी पर चल रहे ट्रीटमेंट कार्य का अधिकारीयों से जानकारी भी ली। आयुक्त ने बताया कि उक्त डेंजर जोन की पहाड़ी से लगातार हो रहे भू-स्खलन को रोकने के लिए प्रभावी उपाय किए जा रहे हैं। आए दिनों स्थल में कार्य के साथ वाहनों की आवाजाही को भी सुचारू रखा गया है। उनका कहना था कि पहाड़ी पर चल रहे ट्रीटमेंट कार्य से समस्या के स्थाई समाधान के साथ यात्रीयो की सुरक्षा के उपाय भी साथ साथ किए जा रहे हैं। अब पहाड़ी से मलवा हटाने के लिए लगातार मशीनें काम कर रही है तथा यहां निकले पानी के स्रोतो की अलग से निकासी की जा रही है।
जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे ने बताया कि एनएच में लगभग ढाई दर्जन ऐसे स्थान हैं जिनकी मरमत का कार्य भी साथ साथ जारी है। इस मौके पर आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेन्द्र पटवाल, राष्ट्रीय राजमार्ग के अभियंता विवेक कुमार, धीरज , वीरजेश कुमार, पीडी जोशी आदि लोग मौजूद थे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!