Thursday, 12 November 202602:25:09 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

मॉडल जिले के निर्माण में वृद्धजनों के अनुभवों का दोहन एवं आशीर्वाद साबित होगा मील का पत्थर।

September 2, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अब लोगों की भावनाओं व आवश्यकताओं को समझने के लिए लोगों से
सीधा संवाद करना अब शुरू कर दिया है। शनिवार को उन्होंने अपने भ्रमण के दौरान बुजुर्गों से लेकर समाज के हर संगठन के लोगों से सीधा संवाद कर उनकी भावनाओं को समझा। वृद्धजनों के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा उनके पास जीवन का लंबा अनुभव एवं ऐसा ज्ञान होता है,जिसका मॉडल जिले के निर्माण में पूरा दोहन किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री का कहना था कि जिस समाज में लोग वृद्धजनो का सम्मान कर उनका आशीर्वाद लेकर कार्य करते हैं उन्हें पूर्ण सफलता मिलती है। राज्य सरकार भी इसी सिद्धांत पर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो समाज अपनी जड़ों से अलग हो जाता है वही जीवन की दिशा व दशा भटक जाता है। सरकार अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति के चेहरे में विकास की मुस्कान लाती जा रही है। प्रतिदिन लोगों का जीवन सरल होता जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी विभागों की कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं को ऑनलाइन मोड पर अपडेट कर दिया है। इस कारण अब लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते हैं। अब लोगों को सरकारी योजनाओं व कार्यक्रमों का घर बैठे सीधा लाभ मिल रहा है। हमारा उद्देश्य है कि राज्य के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को भी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो।

मुख्यमंत्री ने कहा शासन एवं प्रशासन आमजन की समस्याओं को पूर्ण गंभीरता से लेती है। जनहित से जुड़े कार्यों में किसी तरह की भी लापरवाही होने पर संबंधित अधिकारियों एवं विभागों की जवाबदेही तय की जा रही है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर उत्तराखंड को आगे ले जाने के लिए कार्य कर रही है।

इस दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय, दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी, क्षेत्र प्रमुख चंपावत रेखा देवी, लोहाघाट नेहा ढेक, बाराकोट विनीता फर्त्याल, पाटी सुमनलता भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल माहरा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी,दीपक रजवार,सतीश चन्द्र पांडे,राजेश बिष्ट,जिलाधिकारी नवनीत पांडे, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी, संजय कुमार सिंह,एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री गए गोलज्यू की शरण में।

चमपवत। उत्तराखंड के। लोगों के सुख, शांति व समृद्धि के साथ दैवीय आपदा के प्रकोप से बचाने के लिए मुख्यमंत्री न्याय के देवता गोल्ज्यू के दरबार में जाकर कुछ समय ध्यान में खो गए। मुख्यमंत्री ने कहा मुझे यहां आने पर अलौकिक शांति एवं ऊर्जा मिलती है। इस अवसर पर मंदिर में आए सैकड़ों लोगों का भी उन्होंने हाल चाल जाना तथा आत्मीयता के साथ मुलाकात भी की।

सहभोज कर मुख्यमंत्री ने दिया आपसी सद्भावना का संदेश।

चंपावत। मुख्यमंत्री ने आज कार्यकर्ताओं के बीच सहभोज किया। सभी कार्यकर्ता अपने घरों से टीफन में पहाड़ी भोजन लेकर आए हुए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा द्वारा सहभोज कार्यक्रम आयोजित किए जाने के बाद सनातन को काफी मजबूती मिली है। उनका कहना था कि जो समाज राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर कार्य करता है उनके होते हुए देश को कमजोर करने वालों की साजिशें असफल हो जाती हैं।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!