Monday, 09 November 202608:54:06 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

घाट पुल से बुजुर्ग ने उफनती सरयू नदी में लगाई छलांग मौके पर मौत पुलिस मौके पर।

August 6, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

सोमवार सुबह 10:00 से 10:30 के बीच एक बुजुर्ग व्यक्ति ने घाट पनार सड़क मे घाट के पुराने मोटर पुल से लगभग 40 फीट नीचे बह रही सरयू नदी में छलांग लगा दी जिस कारण बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई। घाट पुल के पास होटल चलाने वाले युवा श्याम सिंह सामंत ने जानकारी देते हुए बताया बुजुर्ग ने सुबह उनके होटल में खाना खाया तथा वही पर घूम रहे थे जिसके थोड़े देर बाद ही बुजुर्ग घाट के पुराने पुल की ओर गए और नदी में छलांग लगा दी बुजुर्ग को नदी में छलांग लगाने की जानकारी होने पर युवा श्याम सिंह और एक अन्य व्यक्ति बुजुर्ग की जान बचाने के लिए तुरंत नदी में पहुंचे और किसी तरह अपनी जान जोखिम में डालकर बुजुर्ग को उफनती सरयू नदी से बाहर निकाला लेकिन तब तक बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी इसके बाद उनके द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दी गई घटना की सूचना मिलने पर बाराकोट चौकी के एएसआई नरेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली एएसआई नरेश कुमार ने बताया मृतक बहादुर सिंह (74) पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी बास मेतोली जिला पिथौरागढ़ के रहने वाले हैं जो मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे थे मृतक के शव को कब्जे में ले लिया गया है । सव को पोस्टमार्टम के लिए लोहाघाट मोर्चरी भेजा जाएगा मर्तक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है तथा मामले की जांच की जा रही है अब बुजुर्ग ने नदी में छलांग क्यों लगाई यह तो पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा ।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!