Tuesday, 10 November 202609:26:47 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

चंपावत पुलीस ने 621 व्यक्तियों का किया सत्यापन 04 मकान मालिको का किया 40 हजार रू0 का चालान बिना सत्यापन के रखे थे किराएदार।

August 6, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर 05.8.2024 को जनपद चंपावत के सभी थाना क्षेत्र मे पुलिस टीमो द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र मे अभियान चलाकर कुल 416 बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारो/ रेहड़ी/ फल/ठेली लगाने वाले व्यक्तियों/ मजदूरों का सत्यापन किया गया।साथ ही बिना सत्यापन कराएं लोगों को मकान में किराये पर रखने वाले 04 मकान मालिको का (10,000-10,000/रू0) कुल -40,000/रू0 के मा0 न्यायालय चालान किये गये साथ ही सभी को हिदायत दी गई कि भविष्य में यदि उनके द्वारा बिना सत्यापन करें किसी को भी अपनी साथ कार्य करने हेतु रखा जाएगा या बिना सत्यापन के मकान किराय़े में दिया जायेगा तो उनके विरुद्ध भी नियम अनुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर सभी पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत लोगों को जागरुक करते हुए बताया गया कि यदि उनके क्षेत्र अंतर्गत कोई बाहरी / संदिग्ध व्यक्ति घूमते हुए दिखाई देता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे। उक्त अभियान जारी रहेगा।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!