Wednesday, 11 November 202611:30:34 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

कनेडी के प्रसिद्ध कालेसन मन्दिर में शुरू हो गया चार दिनी देवी महोत्सव।

July 12, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। किमतोली के निकट देवदार बनी के बीच में कालेसन का मंदिर दूर से ही अपनी आभा बिखेर रहा है। आज से 25 वर्ष पूर्व प्रमुख कर्मकांणडाचार्य एवं ज्योतिषी स्व पं पिताम्बर जोशी ने जहां देवी महोत्सव का शुभारंभ किया था आज उसी स्थान में चार दिनी देवी महोत्सव का आयोजन स्व जोशी के सुपुत्र डॉ सुधाकर जोशी तथा अन्य सहयोगियों के सहयोग से शुरू हो गया है। महोत्सव का आगाज भाजपा के युवा नेता मोहित पाठक ने जय कालेशन महराज की उदघोष के साथ किया। उन्होंने कहा इस प्रकार के समारोह हमें आपस में मेल जोल से रहने एवं संस्कृति व संस्कारों की डोर में बंधे रहने का संदेश भी देते हैं। उन्होंने कहा स्व पं पिताम्बर जोशी ने जिस महोत्सव की 25 वर्ष पूर्व शुरूआत की थी आज यह महोत्सव अपने अनंत की ओर अग्रसर हो कर क्षेत्रीय लोगों को धार्मिक आस्था व विश्वास की डोर में बांध चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि जहां सद्बुद्धि व सदविचार होते हैं वहां सभी कार्यक्रम स्वत: ही सफल होने लगते हैं। जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण इस महोत्सव में देखने को मिलता है। आयोजन समिति कि ओर से डॉ सुधाकर जोशी, चारु चन्द्र जोशी, कैलाश जोशी, मनोज जोशी,निक्कू जोशी, त्रिलोचन पांडे, राजू अधिकारी, प्रकार राम, प्रमोद जोशी, टीका राम, अंकित पांडे, जगदीश पांडे आदि ने मुख्य अतिथि का भावपूर्ण स्वागत किया। इससे पूर्व यहां ने सांस्कृतिक मंच का सुन्दर कांड के साथ लोकार्पण किया गया। इस आयोजन में ग्राम प्रधान युगल किशोर धौनी, दयानंद चिलकोटी, हरीश चिलकोटी, पुजारी दीप जोशी, प्रदीप जोशी, रेन्जर दीप जोशी, प्रयाग दत्त पाठक, जगदीश पांडे, गोविंद पांडे, प्रकाश जोशी, अमर सिंह भंडारी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्कर बोहरा आदि लोग महोत्सव को भव्य व दिव्य बनाने में जुटे हुए हैं। यहां भजन कीर्तन का दौर शुरू हो गया है। जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग भाग ले रहे हैं।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!