Sunday, 08 November 202602:37:21 AM
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़

CBSE बोर्ड परीक्षा में ABC ALMA MATER स्कूल का रिजल्ट रहा शत प्रतिशत।

May 13, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत। चंपावत क्षेत्र के नामित शिक्षा संस्थान ABC ALMA MATER स्कूल का CBSE का इंटर व हाई स्कूल का परिणाम शानदार रहा। सभी विद्यार्थियों ने स्कूल का नाम शानदार नंबरों को लाकर रोशन किया।
इंटर में नीरज सिंह ने 89.6% अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। रितेश जोशी 86.6% के साथ द्वितीय अनिरुद्ध शर्मा 84.4% के साथ तृतीय रहे। कक्षा 10 में प्रथम श्रेणी में 95% अंकों वाली दिया रस्यारा रही। 93.4% अंकों के साथ अलीना खान दूसरे नंबर पर और 93% अंकों के साथ योगिता जोशी तीसरे स्थान पर रही।
इस उपलक्ष्य पर विद्यालय के प्रधानाचार्य और प्रबंध निदेशक एडवोकेट मदन सिंह मेहर ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और निरंतर मेहनत करने की सीख दी। विद्यालय में मिठाई वितरण कर सभी मेहनती बच्चों का उत्साह बढ़ाया गया। इस अवसर पर नीरज जोशी ,मोहित पचोली, शंकर दत्त, दिव्या भंडारी ,अमित तिवारी सहित तमाम शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!