Wednesday, 04 November 202610:11:01 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने 55 करोड़ 53 लाख रुपए की लागत से बनाए जाने वाले विज्ञान केंद्र का किया वर्चुअली भूमि पूजन।

March 16, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चम्पावत। नगर के समीप गौंडी रोड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 55 करोड़ 53 लाख रुपए लागत से बनने वाले उत्तराखंड के तीसरे विज्ञान केंद्र का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इससे पूर्व यूकोस्ट के महानिदेशक प्रो दुर्गेश पंत ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी परिकल्पनाओं के अनुसार चंपावत को मॉडल जिला बनाने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में रोज नए आयाम जुड़ते जा रहे हैं जो यहां के छात्र-छात्राओं के सुनहरे भविष्य की इबादत लिखेंगे। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जी द्वारा उत्तराखंड में विज्ञान के क्षेत्र में किसी भी कार्य की शुरुआत चंपावत जिले से करने की पहल किए जाने से वह दिन दूर नहीं जब नए भारत के निर्माण के साथ तकनीकी क्षेत्र में चंपावत जिला भी कदम से कदम बढ़ाएगा। उन्होंने यूकोस्ट को मॉडल जिले की नोडल एजेंसी बनाए जाने के बाद आज देश के डेढ़ दर्जन वैज्ञानिक संस्थान इस जिले के नियोजन में अपनी उर्जा केंद्रित किए हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने विज्ञान केंद्र के लिए चंपावत के लोगों का यह केंद्र आने वाले समय में चम्पावत जिले की तस्वीर एवं यहां के लोगों की तकदीर बदलने में महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगा। आज जबकि सारा देश विज्ञान के क्षेत्र में ऊंचाइयां छुता जा रहा है इस दौड़ में यहां के छात्र भी पीछे नहीं रहेंगे। राज्य के 95 ब्लॉकों में स्टीम लैब स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंपावत जिले को हिमालयी राज्यों का आदर्श जिला बनाने के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने यूकोस्ट के महानिदेशक दुर्गेश पंत समेत उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि उनके द्वारा रात दिन मेहनत कर जिले का ऐसा खाका तैयार किया जा रहा है जिसकी आज की पीढ़ी गवाह बन रही है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उत्तराखंड के विकास के लिए दिए जा रहे आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां का जनमानस उनके प्रति आजीवन ऋणी रहेगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद अजय टम्टा ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में जिस तेजी के साथ विकास का पहिया दौड़ता जा रहा है उसे देखते हुए वह दिन दूर नहीं जब हम हर क्षेत्र में पहले पायदान में खड़े होंगे। इस मौके पर देहरादून से प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव शैलेश बगौली, विशेष सचिव डॉ पराग मधुकर धकाते, प्रोफेसर दुर्गेश पंत, वर्चुअली देहरादून से जुड़े रहे। जबकि जिलाधिकारी नवनीत पांडे, सीडीओ संजय कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सतीश चंद्र पांडे, एडवोकेट शंकर पांडे, एसएन पांडेय, एडीएम हेमंत वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल मेहरा, कार्यदाई संस्था लोनिवि के ईई एम सी पलड़िया, ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी आदि तमाम लोग भूमि पूजन समारोह में मौजूद थे। भवन का निर्माण दिल्ली की एक नामी कंपनी द्वारा डिजाइन किया गया है जिसमें स्थानीय आर्किटेक्ट विजय देऊपा अपना सहयोग दे रहे हैं। यूकोस्ट की ओर से डॉ जितेंद्र कुमार सिंह, आरडी गुनियाल, डॉ पूनम गुप्ता ने सभी का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। संचालन जीवन कलौनी ने किया।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!