Sunday, 08 November 202603:05:16 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

फॉरेस्ट गार्ड और पुलिस भर्ती प्रक्रिया को हरी झंडी

January 17, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के फॉरेस्ट गार्ड पुलिस भर्ती परीक्षा को एसटीएफ ने क्लीनचिट दे दी है। अब इन दोनों भर्ती परीक्षाओं की प्रक्रिया में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के बाद फॉरेस्ट गार्ड और पुलिस भर्ती परीक्षाएं भी संदेह के घेरे में आ गई थी। जिसके बाद आयोग ने पत्र जारी कर एसटीएफ से इन दोनों भर्ती परीक्षाओं को लेकर क्लीयरेंस मांगी थी।
22 जनवरी को होने हैं फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 21 अक्टूबर 2022 को विज्ञापन जारी कर वन विभाग के अंतर्गत फॉरेस्ट गार्ड के 894 पदों पर 11 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा 22 जनवरी को होनी है। जबकि पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन 18 दिसंबर को 1531 पदों पर किया गया था। इस भर्ती परीक्षा में 119843 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!