Sunday, 15 November 202608:45:16 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

जिलाधिकारी नवनीत पांडे के निर्देशानुसार चंपावत के अनेकों स्थानों पर चलाया गया स्वच्छता अभियान।

January 19, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत। जिलाधिकारी नवनीत पांडे के निर्देशानुसार उत्तराखंड समृद्ध लोक सांस्कृतिक विरासत पर आधारित लोक पर्व के आयोजन की तिथि 14 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक पूरे जनपद में सांस्कृतिक उत्सव मनाया जा रहा है। जिसके क्रम में जनपद में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है जिसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा राम मंदिरों में सुंदरकांड पाठ, कीर्तन, भजन आदि किया जा रहे हैं। साथ ही नगर पालिका परिषद चम्पावत द्वारा नगर में स्थित विभिन्न सड़कों, नौलो, घाटों, नदियों, नालों आदि में सफाई कार्य किया जा रहा हैं। अभियान के तहत अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा वार्ड विभिन्न वार्डों में सफाई की जा रही हैं। नगर पालिका द्वारा बाजार बंद होने के उपरांत भी नाइट क्लीनिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने एवं पॉलीथिन मुक्त नगर बनाए जाने के संबंध में भी जागरूकता रैली का आयोजन करते हुए लोगों को स्वच्छता शपथ भी दिलाई जा रही है।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!