Sunday, 15 November 202608:27:03 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

रामेश्वर में सरयू नदी में डूबने से 20 वर्षीय युवक की हुई दर्दनाक मौत।

January 17, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। रामेश्वर में पिथौरागढ़ के टोली गांव की वृद्ध आमा के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए गांव के ही 20 वर्षीय सागर बिष्ट की सरयू नदी में नहाते वक्त तेज धार में रहने से उसकी मृत्यु हो गई। हालांकि अंतिम संस्कार में साथ आए अन्य लोगों ने सागर को नदी से निकलकर प्रार्थिमिक उपचार के लिए पिथौरागढ़ ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। इससे पूर्व घाट पुल में तैनात पुलिस के हेड कांस्टेबल सूर्य प्रकाश ने अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी। घटना का दुखद पहलू यह भी है कि दूसरे दिन युवक का जन्मदिन भी था तथा वह अग्नि वीर की परीक्षा के लिए बड़ी तैयारी कर रहा था। इस घटना से उसके परिवार में कोहरा मचा हुआ है।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!