Sunday, 15 November 202608:17:05 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

पुलिस अधीक्षक ने महकमे में किया व्यापक फेरबदल।

January 17, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत। एसपी अजय गणपति ने अपने पद का कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिले के पुलिस प्रशासन में व्यापक फेरबदल किया है। निरीक्षक पीएस नेगी को रीठा साहिब का प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार निरीक्षक बृजमोहन राणा को तामली थाने का प्रभारी, महिला उप निरीक्षक मीनाक्षी नौटियाल को पीआरओ तथा महिला प्रभारी सेल, उप निरीक्षक सुमन पंत को प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ, उप निरीक्षक राधिका भंडारी को थाना बनबसा से पाटी, उप निरीक्षक हिमानी गहतोड़ी को टनकपुर से प्रभारी चौकी देवीधुरा, सुष्मिता राणा को लोहाघाट से बनबसा थाना, उप निरीक्षक मंदाकिनी राणा को कोतवाली पंचेश्वर से थाना टनकपुर, उप निरीक्षक पिंकी धामी को प्रभारी चौकी बाजार से साइबर सेल टनकपुर, एसआई अंजू यादव को टनकपुर से थाना लोहाघाट, एसआई भुवन चंद्र आर्य को एसएसआई चंपावत से प्रभारी चुनाव सेल बनाया गया है। इसी प्रकार एसआई दीवान सिंह जलाल को थानाध्यक्ष रीठा साहिब से एसपी ने अपना वाचक बनाया है। एसआई सुरेंद्र खड़ायत को साइबर सेल टनकपुर से एएचटीयू बनबसा, एसआई कैलाश जोशी को चौकी प्रभारी मनिहार गोठ से कोतवाली पंचेश्वर, एसआई सोनू सिंह को कोतवाली चंपावत से प्रभारी एएनटीएफ बनाया गया है। एसआई नवल किशोर को चौकी देवीधुरा से चौकी प्रभारी मनिहार गोठ बनाया गया है। एसआई ललित पांडे को एसओजी चंपावत से कोतवाली चंपावत भेजा गया है। एसआई राजेश मिश्रा को पुलिस लाइन से चंपावत कोतवाली, एसआई अरविंद कुमार को चौकी ठुलीगाड़ से चौकी बाराकोट, एसआई देवेंद्र सिंह बिष्ट को चौकी प्रभारी बैराज से थाना लोहाघाट भेजा गया है। एसआई हरीश प्रशाद को चौकी प्रभारी बाराकोट से चौकी प्रभारी बैराज भेजा गया है। एसआई कुंदन सिंह बोरा लोहाघाट से प्रभारी सम्नन सेल, विटनेस प्रोटक्शन सेल भेजा गया है। जबकि हेमंत सिंह कठैत को लोहाघाट थाने से प्रभारी साइबर सेल चंपावत बनाया गया है। एसआई जितेंद्र बिष्ट को थाना बनबसा से थाना टनकपुर भेजा गया है। एसपी ने सभी स्थानांतरित पुलिस अधिकारियों को शीघ्र अपने नए दायित्व को संभालने का निर्देश दिया है।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!