Friday, 06 November 202603:43:31 PM
Advertisement
Advertisement
चंपावत

नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में उमड़ी नेत्र रोगियों की भारी भीड़। प्रभु नेत्रालय का मुख्य उद्देश्य ही अंधेरे में डूबे लोगों को प्रकाश- दिखाना एमपी सिंह।

January 6, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में उमड़ी नेत्र रोगियों की भारी भीड़।
प्रभु नेत्रालय का मुख्य उद्देश्य ही अंधेरे में डूबे लोगों को प्रकाश- दिखाना एमपी सिंह।

लोहाघाट प्रभु नेत्रालय, खटीमा के तत्वावधान में रामलीला मैदान में विशेष निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया जिसमें भारी ठंड के बावजूद भी सुबह से ही लोगों की कतार लगनी शुरू हो गई थी | नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आदित्य अग्रवाल एवं उनके सहयोगी डॉ अनिकेत मिश्रा द्वारा नेत्र रोगियों का परीक्षण किया गया शिविर में 436 लोगों का परीक्षण करने के बाद 215 लोगों को नेत्र ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया |शिविर के संचालन में सुबह से ही नगर पालिका के चेयरमैन गोविंद वर्मा ,प्रमुख समाजसेवी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी ,श्री राम सेवा सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष जीवन मेहता , मुकेश शाह, विमल कॉलोनी ,जीवन राय ,हेमंत राय , हेमंत पांडे, पारस शुक्रिया , सरोज पुनेठा, दीपक सुतेडी आदि तमाम लोग संयोग में जुटे हुए थे।
चिकित्सालय के स्वामी मनीष पाल सिंह ने सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि, उनका बुनियादी लक्ष्य अंधेरे में डूबे लोगों को प्रकाश दिखाना है ताकि वह सम्मान से अपना जीवन यापन कर सकें| उन्होंने बताया कि लोहाघाट से रोज 50-50 चयनित लोगों को ऑपरेशन के लिए खटीमा अस्पतालत ले जाया जाएगा| उनकी यात्रा, भोजन , आवास का आदि का सारा प्रबंध चिकित्सालय द्वारा किया जाएगा |उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सचिन जोशी के विशेष आग्रह एवं चेयरमैन समेत श्री राम सेवा सांस्कृतिक समिति के सहयोग को वह कभी भुला नहीं सकते| चिकित्सालय के प्रबंधक नफीस अहमद ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!