Monday, 09 November 202604:21:21 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

हिमवीर परिवार की महिलाओं द्वारा मनाया गया हरियाली तीज उत्सव।

August 10, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चम्पावत। सेनानी धर्मपाल सिंह रावत के निर्देश अनुसार 36वी वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल छमनिया कैंप लोहाघाट, जिला चंपावत के हिमवीर परिवार व बच्चों ने हिमवीर वाइब्ज वेलफेयर एसोसिएशन चीफ पैट्रन मनोरमा रावत के नेतृत्व में हरियाली तीज उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।


इस अवसर पर वहिनी के सभी सदस्यों एवं बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस उत्सव पर महिलाओं द्वारा हरे रंग के वस्त्र पहने गये, वही गढ़वाली, कुमाऊनी, राजस्थानी, पंजाबी, हिमाचली, हरियाणवी, मध्य प्रदेश और उड़ीसा आदि प्रदेशों के गानों पर आकर्षक नृत्य कर सभी का मन मोह लिया।


कार्यक्रम के दौरान तीज क्विज प्रतियोगिता का भी, मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही सभी विजेता एवं नृत्य गायन में भाग लेने वाली महिलाओं को पुरस्कार प्रदान किया गया।
अंत में चीफ मनोरमा रावत द्वारा सभी को इस उत्सव में बढ़-कर कर भाग लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!