Thursday, 29 October 202611:06:30 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत 890 ग्राम चरस के साथ पुलिस ने तीन चरस तस्कर को किया गिरफ्तार।

July 31, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत। नशा मुक्त 2025 उत्तराखंड अभियान के तहत चंपावत पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 890 ग्राम चरस के साथ चलथी गेट से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया रविवार रात को चेकिंग के दौरान एसओजी व पुलिस ने लोहाघाट की ओर से आ रही पिकअप यूके 18 सीए 6865 को रोका तथा पिकअप में बैठे लोगों की तलाशी लेने पर रोहित कुमार निवासी बाजपुर के कब्जे से 390 ग्राम ,राजू निवासी बाजपुर के कब्जे से 300 ग्राम व रामकिशन निवासी लुधियाना पंजाब के कब्जे से 200 ग्राम चरस बरामद की गई।

एसआई कोरंगा ने बताया तीनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है तथा पिकअप को सीज कर दिया गया एसआई कोरंगा ने बताया तीनों अभियुक्त देवीधुरा क्षेत्र से सस्ते दामों में चरस खरीदकर तराई क्षेत्र में बेचने ले जा रहे थे उन्होंने बताया तीनों आरोपी पिकअप से लोहाघाट चंपावत क्षेत्र में सब्जी व फर्नीचर पहुंचाया करते हैं तथा वापसी में चरस सप्लाई करते थे एसआई कोरंगा ने बताया अभियुक्तों से पूछताछ करी जा रही है । पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी सुरेंद्र सिंह खड़ायत, हेड कांस्टेबल मतलुब खान,गणेश सिंह, मनोज बेरी ,चंचल सिंह , भुवन लाल,नवल किशोर ,रविंद्र गिरी ,विनोद सिंह आदि शामिल रहे

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!