Thursday, 29 October 202610:15:13 AM
उत्तराखंड

श्रीदेव सुमन के जन्मदिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण।

July 26, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट । जीआईसी बापरू में प्रधानाचार्य संजीव कुमार पंत की अध्यक्षता तथा ईको क्लब प्रभारी प्रकाश चन्द्र उपाध्याय के संचालन में श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। ईको क्लब प्रभारी प्रकाश चन्द्र उपाध्याय ने छात्र छात्राओं को टिहरी जनक्रांति के महानायक अमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रीदेव सुमन के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य संजीव पंत ने श्रीदेव सुमन द्वारा किए गए बलिदान एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों के बारे में छात्रों को बताया। श्रीदेव सुमन के जीवन पर आधारित विद्यार्थियों की भाषण, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके साथ ही विद्यार्थियों तथा छात्रों ने फलदार एवं छायादार पौधे लगाए और उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लिया।
चित्रकला में कविता प्रथम, कृष द्वितीय तथा कल्पना तृतीय, भाषण प्रतियोगिता में गायत्री प्रथम, कृष जोशी द्वितीय, दीपांशु तृतीय तथा भाषण प्रतियोगिता में ज्योति ने प्रथम, हिमांशु ने द्वितीय तथा ऋषभ राज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक के रुप में प्रकाश राम टम्टा, प्रकाश चन्द्र जोशी, चित्रा खर्कवाल, वंदना उप्रेती, कविता जोशी द्वारा योगदान दिया गया। कार्यक्रम में राजेन्द्र गड़कोटी, जगदीश अधिकारी, देवराज ओमरे, छत्रपाल पटेल, नरेंद्र राम टम्टा, कृष्ण चंद्र खर्कवाल, कृष्ण चंद्र जोशी आदि सम्मिलित थे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!