Thursday, 29 October 202610:15:13 AM
उत्तराखंड

लोहाघाट क्षेत्र से 07 माह से गुमशुदा नाबालिग बालिका को आगरा उत्तर प्रदेश से किया गया सकुशल बरामद, 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

July 25, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चम्पावत। जनपद के लोहाघाट क्षेत्र से करीब सात माह पहले एक 16 वर्षीय छात्रा स्कूल जाने के दौरान अचानक लापता हो गई थी। किशोरी की मां ने गुमशुदगी की रिपोर्ट लोहाघाट थाने में दर्ज करवाई। जिसके बाद लोहाघाट पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की, लेकिन छात्रा का पता नहीं चल सका। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि लोहाघाट क्षेत्र के ग्राम कोयाटी के युवक नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर कर भगा ले गया है। पिछले सात माह से लुकाछिपा का खेल कर रहा आरोपी युवक आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसे आगरा से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। करीब सात माह बाद छात्रा की सकुशल बरामदगी से पुलिस ने राहत की सांस ली है।

क्त के क्रम में जनपद चम्पावत के थाना लोहाघाट क्षेत्रानतर्गत दिनांक 20-12-2022 को लोहाघाट क्षेत्र की एक महिला द्वारा थाना लोहाघाट में प्रार्थना पत्र प्रेषित कर सूचना दी गयी की उनकी नाबालिग पुत्री उम्र-16 जो घर से केंद्रीय विद्यालय लोहाघाट अपने स्कूल के लिए निकली थी जो घर वापस नहीं आई है ।

मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना लोहाघाट में मु0अ0सं0 75/2022 अन्तर्गत धारा 365 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई तथा क्षेत्र में गहन चैकिंग अभियान चलाते हुए सुरागरसी-पतारसी कर मुखबिरान मामूर किए गए। साथ ही डीसीआरबी के माध्यम से सरहदीय जनपदों व राज्यों को पोस्टर व पम्पलेट के माध्यम से सूचना प्रेषित की गई तथा सर्विलांस चंपावत व साइबर सैल चंपावत के माध्यम से भी तकनीकी सहायता व जानकारी एकत्र की गई। दौरान विवेचना अभियोग में अभियुक्त नवीन सिंह अधिकारी उर्फ नितिन पुत्र विक्रम सिंह, निवासी ग्राम कोयाटी, थाना लोहाघाट, उम्र 22 वर्ष, प्रकाश में आया। 
गत 24 जुलाई को थाना लोहाघाट पुलिस टीम व एसओजी चम्पावत की संयुक्त टीम ने भगवान टॉकीज के पास न्यू आगरा उत्तर प्रदेश से अभियुक्त नवीन सिंह अधिकारी नितिन को गिरफ्तार कर गुमशुदा बालिका को सकुशल बरामद किया गया। दोनों को लोहाघाट लाया गया। मेडिकल परीक्षण करा कर अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अभियुक्त व छात्रा आगरा के एक होटल में कार्य कर रहे थे। पिछले सात माह से अभियुक्त पुलिस को चकमा देने में सफल रहा, लेकिन आखिरकार पकड़ में आ ही गया। परिजनों द्वारा गुमशुदा की सकुशल बरामदगी पर थाना लोहाघाट पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया है। लोहाघाट थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने बताया कि अभियुक्त नवीन सिंह अधिकारी के विरुद्ध धारा 363/365/366/376 Ipc व 3/4 पोस्को एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
1- मनीष खत्री थानाध्यक्ष
2- Si कुंदन बोहरा विवेचक
3- Hc विजय कुमार
4- L/c रेनू पोखरिया
5- Con गिरीश भट्ट Sog
6- Cons विनोद जोशी Sog



WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!