Wednesday, 18 November 202606:21:58 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

आदर्श चम्पावत’ में पुरातन विरासत को विशेष स्थान, लोहाघाट के मंदिरों को संवारने की पहल

November 18, 2026   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

.मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के तहत मंदिरों के संवर्धन से जुड़े 10 कार्यों को स्वीकृति

आस्था स्थलों के संरक्षण और संवर्धन के लिए 2 करोड़ 20 लाख रुपये मंजूर

मंदिर हमारी संस्कृति, इतिहास और सामुदायिक विरासत के प्रतीक हैं,इनसे स्थानीय आस्था और पीढ़ियों से चली आ रही लोक परंपराएं जुड़ी हैं। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी इन आस्था स्थलों को सजाने, संवारने और सुरक्षित रखने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। उनकी ‘आदर्श चम्पावत’ की परिकल्पना में जनपद के विकास के साथ उसकी पुरातन विरासत को भी विशेष स्थान दिया गया है। इसी पहल के तहत लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में मंदिरों के संवर्धन से जुड़े 10 कार्यों को स्वीकृति दी गई है।

मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 285/2026 के क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय ने शासनादेश जारी किया है। इसके तहत पंचायतीराज विभाग से संबंधित इन कार्यों के लिए चालू वित्तीय वर्ष में मुख्यमंत्री घोषणा मद से 2 करोड़ 20 लाख रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!