Tuesday, 17 November 202612:23:19 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

राईका बापरू में हुआ भव्य प्रवेश उत्सव का आयोजन।

April 13, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश गौतम की अध्यक्षता तथा प्रकाश चंद्र उपाध्याय के संचालन में नवीन शिक्षा सत्र हेतु कक्षा 6 और 9 के विद्यार्थियों के स्वागत में प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। नवीन सत्र में कक्षा 6 में प्रवेश लेने वाले 24 तथा कक्षा 9 में 34 नव प्रवेशी छात्र छात्राओं को उपहार देने के साथ ही उनको विशेष भोज करवाया गया। पीटीए सचिव प्रकाश चंद्र उपाध्याय ने विगत वर्ष विद्यालय में छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न गैर शैक्षणिक गतिविधियों में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत बच्चों का विवरण प्रस्तुत किया और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु आगामी सत्र के लिए विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। छात्र छात्राओं ने स्वागत में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्य चन्द्र प्रकाश गौतम, ग्राम प्रधान बापरू नारायण सिंह फर्त्याल, ग्राम प्रधान बनतोली नारायण सिंह फर्त्याल, ग्राम प्रधान तल्ला बापरू दीपक जोशी तथा पी टी ए अध्यक्ष प्रतिभा देवी ने किया। कार्यक्रम में राजेंद्र गड़कोटी, जगदीश सिंह अधिकारी, देवराज ओमरे, छत्रपाल पटेल, चित्रा खर्कवाल, वंदना उप्रेती, पंचदेव पांडे, प्रकाश राम टम्टा, आर्येंद गंगवार,नरेंद्र राम टम्टा, कृष्ण चंद्र खर्कवाल, मनोहर लाल आर्य, प्रकाश चन्द्र जोशी, कविता जोशी आदि उपस्थित थे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!