मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 228 एवं 229 के लिए 1.87 करोड़ की प्रथम किश्त जारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनपद चम्पावत के विकास को गति देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के लिए की गई ग्राम्य विकास विभाग से संबंधित घोषणा संख्या 228/2026 एवं 229/2026 के क्रियान्वयन हेतु शासन द्वारा कुल 389.60 लाख (3.89 करोड़ रुपये) की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

इन घोषणाओं के अंतर्गत घोषणा संख्या 228/2026 के लिए 158.04 लाख रूपए तथा घोषणा संख्या 229/2026 के लिए 231.56 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में 187.40 लाख (1.87 करोड़ रुपये) की प्रथम किश्त भी जारी कर दी गई है।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने शासन से धनराशि स्वीकृत होने पर संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित कार्यों को गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ धरातल पर उतारना प्राथमिकता है। कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित समयसीमा में उन्हें पूर्ण कराया जाएगा, ताकि इनका सीधा लाभ क्षेत्र की जनता को मिल सके।

शासन ने स्वीकृत कार्यों की निरंतर निगरानी, निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक तीन माह में प्रगति रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कार्यस्थल पर स्वीकृत कार्य, लागत, कार्य प्रारंभ एवं पूर्ण होने की तिथि तथा कार्यदायी संस्था सहित आवश्यक विवरण वाला स्थायी सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

.मुख्यमंत्री की घोषणाओं के लिए धनराशि जारी होने से चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्यों को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया तेज होगी और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी ।

By Jeewan Bisht

"द पब्लिक मैटर" न्यूज़ चैनल पर स्वागत है. यहां आपको मिलेगी उत्तराखंड की लेटेस्ट खबरें, पॉलिटिकल उठापटक, मनोरंजन की दुनिया, खेल-जगत, सोशल मीडिया की वायरल खबरें, फिल्म रिव्यू, एक्सक्लूसिव वीडियोस और सेलिब्रिटीज के साथ बातचीत से जुड़े रहने के लिए बने रहे "द पब्लिक मैटर" के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!