Sunday, October 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडरिजर्व पुलिस लाइन चम्पावत में साप्ताहिक परेड आयोजित, एसपी ने लिया जायजा

रिजर्व पुलिस लाइन चम्पावत में साप्ताहिक परेड आयोजित, एसपी ने लिया जायजा

आज दिनांक 27/03/2026 शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन चम्पावत में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा परेड की सलामी ली गई तथा पुलिस बल के टर्नआउट, अनुशासन एवं कार्यकुशलता का बारीकी से निरीक्षण किया गया। परेड का शुभारम्भ शारीरिक दक्षता को सुदृढ़ करने हेतु हल्की दौड़ के साथ किया गया, जिसमें उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

इस दौरान वर्तमान में प्रशिक्षण ले रहे नव नियुक्त रिक्रूट आरक्षियों हेतु विशेष सत्र भी आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा रिक्रूट्स को संबोधित करते हुए पुलिस सेवा की गरिमा, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के महत्व को समझाया गया। उन्होंने सभी को पूरे मनोयोग एवं रुचि के साथ प्रशिक्षण ग्रहण करने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि पुलिस सेवा में सीखने की प्रक्रिया निरंतर चलती रहती है, अतः बुनियादी प्रशिक्षण को पूरी गंभीरता एवं समर्पण के साथ लें।

पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासन बनाए रखने, शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने तथा अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा के साथ करने के निर्देश दिए गए।

Jeewan Bisht
Jeewan Bishthttp://thepublicmatter.in
"द पब्लिक मैटर" न्यूज़ चैनल पर स्वागत है. यहां आपको मिलेगी उत्तराखंड की लेटेस्ट खबरें, पॉलिटिकल उठापटक, मनोरंजन की दुनिया, खेल-जगत, सोशल मीडिया की वायरल खबरें, फिल्म रिव्यू, एक्सक्लूसिव वीडियोस और सेलिब्रिटीज के साथ बातचीत से जुड़े रहने के लिए बने रहे "द पब्लिक मैटर" के साथ।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!