Tuesday, 10 November 202610:25:01 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

36वीं वाहिनी आई.टी.बी.पी. में गणतंत्र दिवस की तैयारियां प्रारम्भ हुई

January 22, 2026   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। छमानियां कैम्प लोहाघाट में स्थित आई०टी०बी०पी० 36वीं वाहिनी परिसर में कमाण्डेंट श्री संजय कुमार के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस समारोह मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं, कैम्प परिसर को देशभक्ति के रंगो से सजाया गया है। इस क्रम में जवानो की बैरक पर गर्व से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया तथा वाहिनी के मुख्य मार्ग को तिरंगे के रंग की आकर्षक लाईटों से सजाया गया।इस प्रकार की साज-सज्जा से पूरे परिसर में देश-भक्ति का वातावरण उत्पन्न हो गया है। जवानो में गणतंत्र दिवस को लेकर विशेष उत्साह एवं जोश देखने को मिल रहा है। यह आयोजन देश की एकता, अखंडता एवं संविधान के प्रति सम्मान को दर्शाता है। 36वीं वाहिनी द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह को गरिमामय ढ़ग से मनाया जायेगा, इस अवसर पर हिमवीरों द्वारा भव्य परेड का प्रदर्शन किया जायेगा।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!