Saturday, 31 October 202602:03:50 PM
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़

संकुल गड्यूड़ा में 15विद्यालयों का प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न

December 25, 2022   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लधियाघाटी क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय गड्यूड़ा में विगत एक सप्ताह से चल रहे एस एम सी और एस एम डी सी प्रशिक्षण का समापन बीते शनिवार को हो गया है। विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय प्रबंधन विकास समिति के नौ दिवसीय सामुदायिक सहभागिता प्रशिक्षण सीआरसी गड्यूडा़ में तीन बेचों का क्रमस: तीन-तीन दिनों का प्रशिक्षण का शनिवार को हुआ समापन।कुल नौ दिनों तक चले इस प्रशिक्षण में 15 विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, अध्यक्ष, सचिव, सदस्यों ने प्रतिभाग किया। जिसमें संदर्भदाता सीआरसी संकुल प्रभारी रमेश चंद्र जोशी,जीवन चंद्र जोशी, नवीन चन्द्र मिश्र आदि ने इस प्रशिक्षण के सम्बन्ध में विस्तार से सदन में चर्चा परिचर्चा के साथ समग्र शिक्षा, शिक्षा का अधिकार,बाल अधिकार, समाजिक सम्परीक्षा,SMC/SMDCका गठन उद्देश्य,परिवेश की जानकारी, विद्यालय में बच्चों के नामांकन ठहराव, पीएम पोषण, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, विद्यालय वित्तीय प्रबंधन,बालिका शिक्षा, विद्यालय के भौतिक संसाधन, आपदा प्रबंध, विद्यालय सुरक्षा, समावेशी शिक्षा एवं समुदाय, विद्यालय विकास योजना, मेरी नजर में विद्यालय आदि विषयों पर समूह में चर्चा परिचर्चा के साथ शिक्षाका उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता, डिजीटल शिक्षा पर ध्यान आदि पर बताया गया। जिसमें निम्न प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।अमृतराज देउपा, दिनेश चंद्र जोशी,सतीश चन्द्र,रीना,अमर सिंह, नवीन चन्द्र मिश्र, जीवन चन्द्र, हुकुम सिंह, अशोक सिंह,मोहिनी देवी,नीलावती देवी, इन्द्रा देवी,चंचलि देवी, सरस्वती देवी, हरीश चंद्र,रेवती देवी,नीमा देवी, गोविंद बल्लभ,नरेश राम, इसके अलावा नोडल अधिकारी श्री तारा दत्त प्रधानाचार्य भी इस SMC/SMDC प्रशिक्षण में उपस्थित थे।अंत में इस प्रशिक्षण के सफलता पूर्वक सामापन पर संकुल प्रभारी रमेश चंद्र जोशी ने सभी का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया तथा विद्यालय में सहयोग की भावना से कार्य करने को कहा।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!