Sunday, 15 November 202608:19:05 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

पंचेश्वर एवं रामेश्वर में मकर संक्रांति पर हजारों लोगों ने किया पर्व स्नान।

January 16, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। मकर संक्रांति के अवसर पर आज पंचेश्वर एवं रामेश्वर में हजारों लोगों ने कबकबती ठंड के बीच पवित्र नदियों में डुबकी लगाकर सूर्य को अर्घ दिया तथा मंदिर में पूजा अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। पंचेश्वर में रात भर भजन कीर्तन का दौर जारी रहा। लोगों द्वारा तीर्थ यात्रियों के लिए भंडारा भी लगाया गया था। यहां नेपाल समेत गुमदेश के विभिन्न स्थानों, मुनाकोट – पिथौरागढ़ क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पर्व स्नान किया। सुबह से यहां के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी हुई थी। पुलिस के अनुसार मेले में पूर्ण शांति व्यवस्था बनी रही। उधर रामेश्वर मैं भी लोगों ने पर्व स्नान किया। यहां तड़के गंगोलीहाट, चंपावत, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों के लोग आए हुए थे। यहां का प्रसिद्ध शिव मंदिर गंगोलीहाट क्षेत्र में तथा मेल चंपावत क्षेत्र की सीमा में होता है। जिसे मध्यनजर रखते हुए दोनों स्थानों में पुलिस बल तैनात किया गया था। पंचेश्वर में एसएसबी के जवान भी मेले के आयोजन में अपना पूरा सहयोग दे रहे थे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!