Sunday, 08 November 202602:47:17 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

आल्टो टैंकर भिडंत में चालक हुआ गंभीर रूप से घायल।

February 13, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। सोमवार को सुबह उस समय सड़क दुर्घटना हो गई, जब कर्णकारायत से लोहाघाट की ओर आ रही ऑल्टो संख्या UK03TA1409
तथा चल्थी, चंपावत से रेत भरकर कैंटर संख्या UK03CA2277
के बीच चौड़ाढेक के पास जोरदार टक्कर हो गई, जिससे इसमें ऑल्टो चालक सूरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके कारण कुछ देर के लिए सड़क में जाम लग गया। इस दौरान जाम में क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी भी जाम में फंसे रहे तथा उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। घायल चालक को उपचार हेतु उप जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया। उपचार कर रहे डा करण एवं डा दीक्षा ने बताया कि घायल को काफी चोटें आई हैं। प्राथमिक चिकित्सा के बाद उन्हें जिला अस्पताल चंपावत रेफर कर दिया। घटना के बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!