Monday, 02 November 202603:53:54 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

योगेश जोशी मैमोरियल के दो बच्चों का सैनिक स्कूल में चयन।

May 29, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

देवीधुरा एन टी ए द्वारा आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में योगेश जोशी मैमोरियल शिव शक्ति पब्लिक स्कूल देवीधुरा के दो छात्र सूरज तिवारी एवं अनुराग गोस्वामी ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन करने पर विद्यालय में खुशी का माहौल है । विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजमोहन जोशी ने बताया कि इस विद्यालय से हर वर्ष सैनिक स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, राजीव नवोदय विद्यालय सहित विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में बच्चें लगातार चयनित होते आ रहे हैं | जिसके लिए विद्यालय में अवकाश के दिनों में भी अतिरिक्त कक्षायें आयोजित की जाती हैं। चयनित छात्र सूरज तिवारी एवं अनुराग गोस्वामी ने अपनी सफलता को श्रेय विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजमोहन जोशी को दिया है । छात्रों की सफलता पर विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में समस्त विद्यालय परिवार को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश बिष्ट , गीतांजलि सेवा संस्थान के अध्यक्ष सतीश पाण्डेय सहित समस्त जनप्रतिनिधियों ने शुभकानाएं दी हैं। मौके पर विद्यालय के शिक्षक रणजीत सिंह कार्की , कृष्ण चन्द्र, प्रमोद कुमार, रमेश राम, गीता जोशी, नंदी, रेनू, जानकी , मीनाक्षी, भगवती उपस्थित थे ।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!