Wednesday, 04 November 202610:30:15 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

घर घर योग की अलख जगाकर सबको स्वस्थ रखने के संकल्प के साथ शुरू हुआ, इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों का हुआ आगाज ।

May 2, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट – गाँव गाँव घर घर तक योग की अलख जगा कर हर परिवार को स्वास्थ्य रहने की खुशियां बांटने के संकल्प के साथ 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नगर के प्रथम नागरिक के रूप में गोविंद वर्मा ने आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग द्वारा जिला योजना से निर्मित योगा हॉल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर चेयरमैन वर्मा ने योग एवं प्राणायाम को वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का क्षेत्र के हजारों लोगों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया वहीं उन्होंने नगर क्षेत्र में योगा हॉल की कमी को पूरा करने के लिए जिलाधिकारी नवनीत पांडेय के प्रति भी आभार जताया। इससे पूर्व पूर्व जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डा आनन्द सिंह गोसांईं, जिला नोडल अधिकारी राष्ट्रीय आयुष मिशन डॉ सुधाकर गंगवार योग अनुदेशिका सोनिया आर्या, विजय देउपा, लीला जोशी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने जिले मे योग एवं प्राणायाम को घर घर तक पहुँचाने के लिए डॉ सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान की सराहना की, कहा नगर पालिका इस कार्य में पूरा सहयोग करेगी। इस अवसर पर योग अनुदेशिका सोनिया आर्य ने योग एवं प्राणायाम की विभिन्न क्रियाओं व विधाओं का संचालन करते हुए कहा की महिलाओं द्वारा रोज योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल होकर न केवल स्वयं के रोगों को मुक्त कराया बल्कि वह हमारी इस मुहिम को घर घर पहुँचाने की संवाहक भी बनी हुई हैं। इससे पूर्व डॉ गंगवार ने योग दिवस में सभी लोगों की भागीदारी सुनिश्चित निश्चित करने व कराने में सहयोग के लिए योग शपथ दिलाई। इस अवसर पर योग केंद्र में योगाभ्यास कर रही निर्मला ओली, कमलेश उप्रेती, लीला खर्कवाल, मुन्नी जोशी आदि ने बताया कि किस प्रकार योग करने के बाद विभिन्न रोगों से घिरे उनके शरीर को कितना लाभ मिला। महिलाओं ने सोनिया के द्वारा किए जा रहे प्रयासों के लिए भी आभार व्यक्त किया।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!