Wednesday, 04 November 202609:32:44 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

केवाईसी को लेकर ग्रामीण एवं शहरी उपभोक्ताओं की लगी गैस एजेंसी में भारी भीड़।

May 8, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए केवाईसी अनिवार्य किए जाने से ग्रामीण तथा नगरीय क्षेत्र के उपभोक्ताओं की मुश्किलें काफी बढ़ गई है। लोग दूर दराज क्षेत्रों से अपना समय व धन बर्बाद कर लोहाघाट आ रहे हैं। यहां भीड़ इतनी हो रही है कि बुजुर्ग व अधेड़ उपभोक्ता तो भीड़ में दब जा रहे हैं। यही हाल महिलाओं का भी है। गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि बगैर केवाईसी कराए रिफिलिंग नहीं की जाएगी। जिसे देखते हुए बगैर किसी इंतजाम के उपभोक्ताओं को लोहाघाट आने के लिए तो कहां जा रहा है लेकिन यहां मात्र एक ही काउंटर में केवाईसी के लिए खोला गया है जिससे की भीड़ बिकाऊ हो रही है। मंगलवार को केवाईसी करने वालों की भीड़ इतनी हो गई थी की मुख्य राजमार्ग में जाम लगने की नौबत आ गई। इस पर लोगों ने निवर्तमान नगर पालिका के अध्यक्ष गोविंद वर्मा को घटना की जानकारी देने के साथ केवाईसी की सुचार व्यवस्था करने की मांग की।
श्री वर्मा ने भारी भीड़ को देखते हुए गैस एजेंसी प्रबंधक से अनुरोध किया है कि लोगों की दिक्कतों को देखते हुए या तो गांव-गांव में स्थानीय स्तर पर शिविर लगाए जाए या ग्रामीण क्षेत्रों में गैस बांटते समय ही प्रसार बिंदु में केवाईसी की जाए। इसमें उपभोक्ताओं को बराबर गैस की आपूर्ति जारी रखी जानी चाहिए। इस पर गैस प्रबंधक के प्रतिनिधि द्वारा सहमति व्यक्त की गई। उनका कहना था कि प्रबंधन इसी काम से नैनीताल गए हुए हैं। उनके लौटने के बाद यह व्यवस्था लागू करने पर विचार किया जाएगा। तब तक लोगों को गैस की आपूर्ति जारी रखी जाएगी। नगरीय क्षेत्र में वार्ड में जाकर केवाईसी की जाए। वर्मा के अनुसार गैस एजेंसी के प्रतिनिधि द्वारा व्यवस्था को सामान्य करने के लिए उनके प्रस्ताव को मान लिया गया है। वार्ता में उनके साथ सामाजिक कार्यकर्ता जीवन गहतोड़ी भी थे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!