Monday, 02 November 202611:17:55 PM
Advertisement
Advertisement
चंपावत

गोचर पनघट की भूमि आईटीबीपी को देने की भनक लगने से ग्रामीणों ने तानी अस्तीन।

October 21, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत। आईटीबीपी की 36वीं बटालियन के समीप लगी ग्राम पंचायत पऊ एवं खैसकांडे ग्राम पंचायत की गोचर पनघट की भूमि को जिला प्रशासन द्वारा आईटीबीपी को दिए जाने की भनक मिलने पर ग्रामीण भड़क गए तथा उन्होंने आंदोलन के लिए अस्तीन तान ली थी आज सुबह जब ग्राम पंचायत की भूमि में बच्चों के खेलने के लिए खंबा गाड़ा जा रहा था तो आईटीबीपी के अधिकारी ने यह कहकर खंबा गाड़ने से मना कर दिया कि यह भूमि प्रशासन द्वारा आइटीबीपी को दे दी गई है। मालूम हो कि इस भूमि में पहले राज सीमेंट फैक्ट्री का मालवा भरा हुआ है। इस भूमि का वर्तमान में उपयोग आईटीबीपी द्वारा किया जा रहा है। इस भूमि को आईटीबीपी पहले से ही इस भूमि में नजर गाड़ी हुए हैं। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन से आवेदन भी किया है ग्रामीण किसी भी हालत में इस भूमि को किसी दूसरे विभाग को देने के पक्ष में नहीं है। इस संबंध में आज पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी के नेतृत्व में ग्रामीणों का शिष्टमंडल जिलाधिकारी नवनीत पांडे से मिला तथा उन्हें वस्तु स्थिति से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा हाल में आईटीबीपी को कोई नई भूमि नहीं दी गई है सीमेंट फैक्ट्री वाली भूमि में अस्थाई रूप से अभी आइटीबीपी द्वारा अपने उपयोग में लिया गया है जब जरूरत होगी तब उसे तत्काल खाली कर लिया जाएगा। जिलाधिकारी से वार्ता के बाद वस्तु स्थिति सामने आने पर लोगों का गुस्सा शांत हो गया। श्री जोशी ने कहा कि उक्त महत्वपूर्ण भूमि को किसी भी विभाग को न दिया जाए।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!