Sunday, 01 November 202608:14:11 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

रीप के तहत संकुल संघ में नियुक्त कार्यकर्ताओं को दिया गया एक दिवसीय अभिमुखीकरण क्षमता विकास प्रशिक्षण

October 21, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत, 20 अक्टूबर 2023
ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना रीप के सहयोग से जनपद चंपावत के चारों विकास खंडो में रीप अनुबंधित 09 महिला आजीविका सकुल संघों में नियुक्त स्टाफ हेतु अभिमुखीकरण क्षमता विकास प्रशिक्षण का आयोजन लोहाघाट स्थित एक स्थानीय होटल में किया गया
कार्यक्रम में उत्तराखण्ड ग्राम्य विकास समिति रीप के प्रबंधक अनुश्रवण एवं मूल्यांकन डा. विनय गुणवंत व सहायक प्रबंधक उपार्जन विकास जी द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओं को रीप परियोजना के उद्देश्य, लक्ष्य समूह, कार्यक्षेत्र व गतिविधियों से अवगत कराते हुए परियोजना के तहत अनुश्रवण एवं मूल्यांकन प्रक्रिया, गरीबतम परिवारों हेतु उद्यम विकास गतिविधियां, सामुदायिक उपार्जन प्रक्रिया, उपार्जन हेतु आवश्यक दस्तावेज,संकुल संघो में उप समितियों का गठन व ढांचा तथा कार्य , जिले, ब्लाक व संकुल संघ स्तर पर परियोजना की संरचना तथा संघ में नियुक्त स्टाफ के कार्य दायित्व और ज्ञान प्रबंधन आदि पर स्टाफ की क्षमता वृद्धि की गई
यहाँ पर जिला परियोजना प्रबंधन इकाई रीप चंपावत के जिला प्रबंधक शुभंकर कुमार झा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को परियोजना गतिविधियों के बेहतर क्रियान्वयन व प्रबंधन हेतु प्रेरित करते हुए जिला, ब्लॉक व संघ स्तर पर आपसी समन्वयन पर जोर दिया, जिससे परियोजना कार्यो का लाभ लक्ष्य समूह को मिल सके
प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक प्रबंधक प्रकाश चंद्र पाठक, सुमित कुमार, अतुल सिरस्वाल, हिमांशु मेहता, सचिन, नीरज पंत,आकांक्षा व ब्लाक स्तरीय रीप स्टाफ तथा 09 संकुल संघो में नियुक्त स्टाफ सहित कुल 60 कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिभाग किया गया

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!