Monday, 02 November 202607:38:23 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

गोरखानगर में आयोजित दुर्गा महोत्सव में निकाली गई भव्य झांकी।

October 20, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट ।माँ दुर्गा महोत्सव 2023 गोरखा नगर लोहाघाट में माँ दुर्गा सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास समिति गोरखा नगर के तत्वाधान में पंचम नवरात्र के शुभ अवसर पर माँ दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी जिसमें गोरखा नगर की समस्त माताएं, बहने, बुजुर्ग व नवयुवक शामिल रहे। बालिकाओं द्वारा कलश यात्रा के साथ साथ ढोल नगाड़े के साथ छोलिया छलिया नृत्य करते हुए आगे बढ़ रहे थे ।इससे पूर्व मुख्य अतिथि भाजपा नेता व प्रमुख समाजसेवी श्री सतीश पांडे , राज्य आंदोलनकारी श्री राजू गड़कोटी तथा थानाअध्यक्ष श्री मनीष खत्री आदि अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर झांकी को रवाना किया l कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राजू सार्की ,अतिथियों का स्वागत कार्यकारी अध्यक्ष शेखर गोरखा द्वारा किया गया संचालन मुख्य संचालक पवन बहादुर किया गया। इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष शिवम सार्की उपाध्यक्ष सचिन गोरखा , वरिष्ठ उपाध्यक्ष भुवन बहादुर, संजय थापा, हरीश सार्की, अजय गोरखा, सुमित गोरखा, विनोद गोरखा, शरद गोरखा, मुकेश सार्की, मोहित गोरखा, रवि गोरखा, रॉबिन गोरखा आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!