Sunday, 01 November 202607:13:28 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

भागीरथी संस्थान लोहाघाट के द्वारा शिक्षकों और मेधावियों छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित।

July 12, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। नगर के भागीरथी संस्थान लोहाघाट में प्रतिभा सम्मान का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों और मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।


भागीरथी संस्थान की प्रबंधक दिव्या गुप्ता की अध्यक्षता में प्रतिभा सम्मान के मुख्य अतिथि सीईओ आरसी पुरोहित रहे। इस दौरान जिले के करीब 150 लोगो को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया। वहीं हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 60 फीसदी से ऊपर अंक लाने वाले तीन सौ छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। जिसमें सभी छात्र छात्राओं को तीन श्रेणियों में बांटा गया, जिसके अंतर्गत 60% से 70% फ़ीसदी के साथ पास होने वाले बच्चों को कांस्य पदक, 70% से 80% अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को रजत पदक और 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वर्ण पदक देकर किया गया सम्मानित।


वहीं प्रबंधक दिव्या गुप्ता ने संस्थान की ओर से चलाये जा रहे इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक कोर्सेज,फार्मेसी कोर्सेज, आईआईटी कोर्सेज और आईआईएम के शार्ट टर्म कोर्सेज पर चर्चा की। उन्होंने सभी विद्यालयों को संस्थान में निशुल्क एजुकेशनल टूर, स्किल डेवलपमेंट और वोकेशनल कोर्सेज के लिए आमंत्रित किया।
साथ ही उन्होंने कहा की चंपावत के छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए भागीरथी संस्थान लंबे समय से कार्यरत है और आगे भी ऐसे ही आगे बढ़ता रहेगा, इसी क्रम में कार्यक्रम में भागीरथी संस्थान के प्रधानाचार्य प्रकाश कलौनी, मनीष भट्ट आदि मौजूद रहे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!