Saturday, 07 November 202607:58:23 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

पुनेठी में बैंक शाखा खोलने की मांग को लेकर कल किया जाने वाला चक्का जाम लोगों ने किया स्थगित।

February 21, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत। स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पुनेठी में खोलने की मांग को लेकर यहां के लोगों द्वारा बृहस्पतिवार को किया जाने वाला चक्का जाम स्थगित कर दिया गया है। इसको लेकर प्रभारी जयवर्धन शर्मा, स्टेट बैंक के लीड ऑफिसर अमर सिंह, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी आदि लोगों द्वारा आंदोलनकारियों से इस संबंध में वार्ता भी की गई। प्रशासन का कहना था कि मुख्य राजमार्ग में बाधा पहुंचने से लोगों को काफी दिक्कत आएंगी। उनकी समस्या पर विचार किया जा रहा है। बाद में विकास समिति के अध्यक्ष शंकर गिरी ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर अलग से रणनीति बनाई जाएगी। उधर क्षेत्र के लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि स्टेट बैंक के अधिकारी उस स्थान में बैंक खोलने में क्यों आनाकानी कर रहे हैं, जहां के लोगों द्वारा इसकी 3 वर्षों से मांग की जा रही है। इस आंदोलन से क्षेत्र के सभी बुद्धिजीवी, व्यवसाई,राजकीय कर्मचारी आदि सभी लोग जुड़े हुए हैं। स्टेट बैंक के पूर्व अधिकारी जनार्दन चिलकोटी का कहना है कि स्टेट बैंक के उच्च अधिकारी क्यों और किन परिस्थितियों में कुलेठी में बैंक खोलने के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं, जबकि यहां के अधिकांश लोगों का स्टेट बैंक से पुराना रिश्ता बना हुआ है। इस मुद्दे को लेकर लोग भावी रणनीति तैयार कर रहे हैं ।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!