Monday, 02 November 202611:28:37 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

चंद्रयान के सकुशल चंद्रमा के कक्ष में पहुंचने पर लोगों ने खुशी का किया अभूतपूर्व प्रदर्शन।

August 24, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट।चंद्रयान को मिली भारी सफलता पर नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। चंद्रयान के चंद्रमा के कक्षा में पहुंचते ही लोगों ने खुशी में पटाखे दागने शुरू कर दिए तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाने का सिलसिला भी शुरू हो गया। लोगों ने अपने घरों से निकलकर खुशी का इजहार किया तथा इसरो के वैज्ञानिकों एवं प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी गई। लोगों का कहना था कि मोदी जी के नेतृत्व में सब कुछ मुमकिन है गांव में भी जस्न मनाया जा रहा है।हर उम्र व वर्ग के लोगों में ऐसा जोश व उत्साह इससे पहले कभी नहीं देखा गया।
फोटो। लोहाघाट में खुशी का इजहार करते लोग।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!