Friday, 06 November 202602:18:19 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

लोहाघाट के उप जिला चिकित्सालय में शीघ्र गर्भवती महिलाओं के किए जाएंगे आपरेशन – सी एम ओ।

April 5, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट/चम्पावत। सर्वाधिक ओपीडी वाले उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में अब बहुत शीघ्र गर्भवती महिलाओं के प्रसव में यदि आपरेशन की आवश्यकता होगी तो उनका स्थानीय स्तर पर उन्हें आपरेशन की सुविधा मिलेगी।यह बात सीएमओ डॉ देवेश चौहान ने उनसे मिलने गये प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता सचिन जोशी द्वारा उन्हें दिए गए ज्ञापन के बाद कहीं। जोशी का कहना था कि लोहाघाट के राजकीय चिकित्सालय में जिले के चार ब्लाकों में तीन ब्लाकों के रोगियों का दवाब ही नहीं रहता बल्कि यहां जिले की सीमा से लगे अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ एवं नैनीताल जिले के रोगी भी आते हैं। जोशी ने यहां महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती के लिए जहां माननीय मुख्यमंत्री एवं सीएमओ के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया वहीं उनका कहना था कि चिकित्सालय में महिला रोग विशेषज्ञ एवं निश्चेतक होने के बाबजूद भी गर्भवती महिलाओं को आपरेशन के लिए बाहर भेजा जाता है। इसका कारण यहां आपरेशन के लिए आवश्यक चिकित्सा उपकरणों का न होना है जबकि दोनों चिकित्सकों का कहना है कि उन्हें आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने से वह स्थानीय स्तर पर सभी आपरेशन करेंगे।
उधर सीएमओ डॉ चौहान ने लोगों को हो रही दिक्कतों का अहसास करते हुए कहा कि वे अपने स्तर से सभी उपकरणों की व्यवस्था कर महिलाओं को हो रही दिक्कतों को दूर करेंगे। सीएमओ का यह भी कहना था कि लोहाघाट के चिकित्सालय में सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के अलावा उनके लिए सभी जरूरी चिकित्सा उपकरणों की व्यवस्था करने के प्रयास में लगे हुए हैं जिससे जिला चिकित्सालय में यहां के रोगियों के दवाब को कम कर उनका धन व समय बचाया जा सके।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!