Thursday, 29 October 202608:30:50 AM
लेटेस्ट न्यूज़

नेपाल सीमा को जोड़ने वाली ग्रामीण सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए मिले एक करोड़ छः लाख रूपए।जिला पंचायत सदस्य प्रीति पाठक के प्रयासों को मिली सफलता।

July 15, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। नेपाल सीमा को जोड़ने एवं ग्रामीण सड़क संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण के लिए जिला पंचायत सदस्य प्रीति पाठक द्वारा सीएम धामी से की गई पहल को हरी झंडी मिलने से क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में अब काफी राहत मिलेगी। इस कार्य हेतु एक करोड़ छः लाख रूपए की स्वीकृति मिल गई है। श्रीमती पाठक के अनुसार जिला योजना मद से नेपाल सीमा के प्रमुख ग्रामीण कस्बे पुल्ला बाजार में सड़क एवं नाली को पक्का करने के लिए 22 लाख रुपये, कालसन से शुदर्का गांव तक सड़क के सुदृढ़ीकरण के लिए 20 लाख, सीमांत बगौटी गांव तक सड़क के सुधारीकरण के लिए 24 लाख एवं डुमडाई गांव तक सड़क सुधारीकरण के लिए 40 लाख रूपए की धनराशि स्वीकृत की गई है। श्प्रीति पाठक के अनुसार उक्त कार्यों की वित्तीय व प्रशासनिक दोनों स्वीकृतियां मिलने के साथ यह धनराशि लोक निर्माण विभाग के लोहाघाट डिवीजन को हस्तांतरित कर दी गई है। लोनिवि के ईई संजय चौहान के अनुसार उक्त कार्यों के टेंडर की प्रक्रिया की तैयारियां की जा रही हैं। श्रीमती पाठक ने क्षेत्रीय जन भावनाओं व आवश्यकताओं का सम्मान करने के लिए सीएम पुष्कर धामी एवं जिलाधिकारी नरेंद्र भंडारी के प्रति क्षेत्रीय लोगों की ओर से आभार व्यक्त किया है।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!