Monday, 16 November 202603:22:01 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैटरी चार्ज कर उनमें भविष्य की आस जगा गए नवप्रभात।

September 4, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नव प्रभात ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। राष्ट्रीय स्तर पर लोगों के बदलते मिजाज का असर उत्तराखंड में भी राख के ढेर अंदर छिपे अंगारे की तरह यहां भी प्रभाव पड़ा है। उन्होंने हर क्षेत्र में अनुशासन एवं समर्पण की जरूरत बताते हुए कहा कार्यकर्ता ही पार्टी का मुख्य आधार होता है। प्रभात के यहां पहुंचने पर उनका पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पार्टी के जिला अध्यक्ष पूरन कठायत की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री निर्मल सिंह के संचालन में हुए समारोह में प्रभात ने लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के कारण वह बदली हुई परिस्थितियों के बारे में कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस अतीत से सबक लेते हुए भविष्य की राह बना रही है तथा उनके भ्रमण का मुख्य उद्देश्य ही कार्यकर्ताओं के बीच बनी संवादहीनता को दूर कर उन्हें सुनहरे भविष्य की ओर आगे बढ़ाना है। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य भगीरथ भट्ट, उमेश खर्कवाल, शंकर बोरा,अशोक वर्मा, मोहन सिंह अधिकारी, डॉ महेश ढेक, सौरभ शाह, एम डी जोशी, बिमला मेहरा, अमर सिंह कोठियाल, नवीन जोशी, प्रकाश बोहरा, महेश भट्ट समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!