Wednesday, 04 November 202611:36:23 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

चम्पावत जिले में सुरक्षा को देखते हुए सभी थाने, आईटीबीपी एवं एसएसबी बटालियनें हाई अलर्ट मोड में।

May 10, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चम्पावत जिले में सुरक्षा को देखते हुए सभी थाने, आईटीबीपी एवं एसएसबी बटालियनें हाई अलर्ट मोड में।
किसी भी आपात स्थिति का मुक़ाबला करने के लिए पुलिस व सुरक्षा बल मानसिक रूप से है तैयार। महत्वपूर्ण स्थानों की बढ़ाई गई सुरक्षा।
चम्पावत। भारत-पाक युद्ध को देखते हुए जिले में पुलिस एवं अन्य सुरक्षा एजेंसिया पूरी तरह हाई अलर्ट मोड में है तथा उन्हें हर वक्त किसी भी स्थिति का मुकाबला करने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। जिले में पुलिस, एसएसबी एवं आईटीबीपी के द्वारा आपस में सहयोग व समन्वय का ऐसा वातावरण तैयार किया गया है जिससे वे किसी भी वक्त फिदाइन व एयर अटैक से अपनी तथा जवानों के परिवारों की सुरक्षा कर सके। इसके लिए बाकायदा पूर्वाभ्यास भी किए जा रहे है। आईटीबीपी की 36वी वाहिनी के कमांडेंट संजय कुमार ने राष्ट्रीय आपदा की स्थिति में पुलिस एवं एसएसबी के अधिकारियों ने आपस में ऐसा समन्वय स्थापित किया है जिसमे ज़मीन व आसमान में रात दिन नज़र रखी गई है। भारत नेपाल सीमा का विभाजन करने वाली महाकाली नदी से लगे नेपाली क्षेत्र में जहाँ एसएसबी ने सघन चेकिंग शुरू कर दी है वही पुलिस ने सीमा से लगे पंचेश्वर कोतवाली, तामली, टनकपुर, बनबसा में हर व्यक्ति पर पैनी नज़र रखी जा रही है। सादी वर्दी में भी पुलिस व सुरक्षा बलों के जवान व खूफिया तंत्र सक्रिय है। पाकिस्तान द्वारा किसी भी वक्त किया जाने वाले हमले के बचाव के लिए जवानों को विशेष प्रशिक्षण देने के साथ एसएसबी और आईटीबीपी द्वारा कैम्प सिक्योरिटी ड्रिल का पूर्वाभ्यास किया जा चुका है। आईटीबीपी में डबल गार्ड सुरक्षा करने के साथ हिमवीरो का बाहरी मूवमेंट बंद कर उनके बच्चो स्कूल आने जाने वाली बसो में सशस्त्र गार्ड तैनात कर दिए है।
इधर पुलिस ने बाहरी व्यक्तियों का सघन सत्यापन शुरू करने के साथ महाकाली नदी में बने घाटों, पुलों या नाव से जहाँ लोगो की आवाजाही होती है, वहाँ प्रत्येक व्यक्ति की बारीकी के साथ जाँच पड़ताल की जा रही है। एनएचपीसी, पूर्णागिरि मेला,गुरुद्वारा श्री रीठासाहिब जैसे सभी संवेदनशील स्थानों को पूर्ण सुरक्षा कवच दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, एसएसबी के कमांडेंट अनिल कुमार सिंह, आईटीबीपी के कमांडेंट संजय कुमार ने आपस में मिल बैठकर हर स्थिति का मुकाबला करने की पुख्ता रणनीति बनाई हुई है। आज एसएसबी बटालियन में दोनों कमांडेंटों ने आपस में गहन विचार विमर्श किया। जिले में पुलिस, प्रशासन व सुरक्षा एजेंसिया सोशल मीडिया में अपनी पैनी निगाह डाले हुए है। सभी के अपने अपने विंग इस दिशा में कार्य करने पर जुटे हुए है। एसपी ने जिले में किसी भी स्थान पर राष्ट्र विरोधी कृत्य करने वाले या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देते है तो उनकी तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की है।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!