लोहाघाट। चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग में देवराड़ी बैंड के पास बने स्लाइडिंग जोन में पहाड़ी में लटका पत्थरों का गुच्छा कभी भी बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकता है । लोहाघाट विकास संघर्ष समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा व सामाजिक कार्यकर्ता किशोर पुनेठा ने बताया इस स्थान में तारों से बंधे हुए पत्थर कभी भी राष्ट्रीय राजमार्ग में आने जाने वाले वाहनों के ऊपर गिरकर बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकते है। कहा बरसात मे पहाड़ी में जरा सा भी भूस्खलन होने पर पूरे पत्थर वाहनों के ऊपर गिर जानलेवा दुर्घटना को अंजाम दे सकते हैं। गोरखा ने कहा यह पहाड़ी भूस्खलन प्रभावित है पूर्व में भी यहां पर बड़ा भूस्खलन हो चुका है। लोहाघाट विकास संघर्ष समिति राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों से जल्द से जल्द इन पत्थरों को पहाड़ी से हटाने की मांग करती है। ताकि संभावित दुर्घटना को रोका जा सके। कहां जल्द कार्यवाही न होने पर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति डीएम चंपावत से मुलाकात करेंगी।मालूम हो राजमार्ग में सैकड़ो वाहन रोज गुजरते हैं। प्रशासन ने संज्ञान लेना चाहिए।
ऐसे पहाड़ी में लटके पत्थर किसी अनहोनी का इंतजार करते हुए।

By Jeewan Bisht

"द पब्लिक मैटर" न्यूज़ चैनल पर स्वागत है. यहां आपको मिलेगी उत्तराखंड की लेटेस्ट खबरें, पॉलिटिकल उठापटक, मनोरंजन की दुनिया, खेल-जगत, सोशल मीडिया की वायरल खबरें, फिल्म रिव्यू, एक्सक्लूसिव वीडियोस और सेलिब्रिटीज के साथ बातचीत से जुड़े रहने के लिए बने रहे "द पब्लिक मैटर" के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!