Thursday, 29 October 202609:16:10 AM
उत्तराखंड

जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह भंडारी द्वारा स्थलीय भ्रमण कर सड़क मार्ग में संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए।

July 19, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत। जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह भंडारी द्वारा बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत चंपावत से टनकपुर तक का एनएच, लोनिवि के साथ ही अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ स्थलीय भ्रमण कर सड़क मार्ग में संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए।


राष्ट्रीय राजमार्ग के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग को निर्देश दिए कि वर्षा होने से नाली तथा कलमठ बन्द हो जाती हैं, उनको तत्काल सुरक्षात्मक तरीके से खोला जाए ताकि सड़क को ज्यादा क्षति न पहुंचे और इस हेतु मशीनरी के साथ ही मजदूरों की संख्या भी बढ़ाई जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि बंद नालियों को भी बिना देर किए तत्काल खोला जाए।


निर्माणाधीन चल्थी पुल के निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता एनएच द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया कि चल्थी पुल का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो गया है उसके ऊपरी भाग में हॉटमिक्स किया जाना है जिस हेतु धूप की आवश्यकता है,मौसम अनुकूल होने के साथ ही 10 दिन में कार्य पूर्ण कर इसे यातायात हेतु सुचारू कर लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने इस संबंध में अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि पुल के ऊपर बरसात के पानी रोके जाने हेतु त्रिपाल आदि की व्यवस्था करें ताकि पुल का कार्य पूर्ण कर यातायात हेतु सुचारू किया जा सके। उन्होंने एनएच के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून काल के दौरान सभी संवेदनशील स्थानों में विशेष व्यवस्था रखी जाए। मलवा आने पर, मार्ग अवरुद्ध होने पर तुरंत उसे सुचारू किया जाए और इस कार्य में सतर्कता बरती जाए और यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी प्रकार की घटना ना हो इस हेतु विशेष पर्याप्त इंतजाम रखे जाय। सुनिश्चित कर लें कि ऐसे स्थानों में पर्याप्त संख्या में मशीनों, ऑपरेटरों के साथ ही समुचित मात्रा में ईंधन आदि की व्यवस्था पूर्ण हो।


किरोड़ा पुल के निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग द्वारा साइडों में बनाए गए बन्धों का निरीक्षण किया और देखा कि इस बार जो बंधा बनाए गए हैं उससे बरसात में नाले के आने से भूमि कटाव भी कम हो रहा है। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग को निर्देश दिए कि अन्य जहां-जहां बंधा बनाने की आवश्यकता है वहा बंधा बनाने हेतु प्रस्ताव भेजे जाए।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता एनएच सुनील कुमार, लोनिवि बीसी पंत, सहायक अभियंता सिंचाई आरके यादव, सहायक अभियंता एनएच एनसी पाण्डेय, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडे आदि मौजूद रहे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!