Friday, 06 November 202608:11:55 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री को सुनने के लिए लोगों की जमा हुई भारी भीड़। भाजपा प्रत्याशी का टेंपो हुआ हाई।

January 11, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

टनकपुर।भाजपा टनकपुर द्वारा प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री आदरणीय पुष्कर सिंह धामी जी उपस्थित रहे। माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने टनकपुर क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यवसाईयों एवं सामाजिक संस्थाओं के अध्यक्षों के साथ भेंट और वार्ता की साथ ही उन्होंने टनकपुर में सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों को संबोधित किया संबोधन में माननीय मुख्यमंत्री जी ने अस्वस्थ किया कि टनकपुर बनबसा क्षेत्र में शीघ्र ही उद्योग लगेंगे टनकपुर में मिनी सिडकुल को स्थापित करने के लिए मैं लगातार प्रयासरत हूं शारदा खनन शीघ्र ही खोला जाएगा और जीपीएस मोड हटेगा हल्द्वानी गौला नदी की तर्ज पर ही गाड़ियां चलेगी शारदा घाट मैं और क्रियाशाला मे जो सिल्ट जमा हुई है उस मिट्टी को शीघ्र हटाया जाएगा । टनकपुर क्षेत्र में ऋषिकेश की तर्ज पर शारदा कॉरिडोर की स्थापना की जाएगी। जिससे टनकपुर में धार्मिक पर्यटन को और भी बढ़ावा मिलेगा। इस वर्ष हमारे देश में होने वाले राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के अंतर्गत हमारे टनकपुर क्षेत्र में राफ्टिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी जिससे हमारा टनकपुर खेल के क्षेत्र में भी देश मे एक नए आयाम स्थापित करेगा।
इसके साथ ही टनकपुर को सुंदर और स्मार्ट सिटी बनाने के लिए सरकार के द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहे हैं शीघ्र ही टनकपुर एक स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। 365 पट्टे का नवीनीकरण माननीय मुख्यमंत्री ने नगर पालिका चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी विपिन कुमार जी के व भाजपा के अधिकृत सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में वोट करने की अपील की।
नगर निकाय चुनाव के अधिकृत प्रत्याशी विपिन कुमार ने भी प्रबुद्ध जन सम्मेलन में उपस्थित गणमानी जनों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में भी जो विकास के कार्य लगातार हो रहे थे उन्हें आगे बढ़ाया जाएगा और माननीय मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशों पर टनकपुर के प्रत्येक क्षेत्र में विकास पहुंच कर टनकपुर का कायाकल्प करने के लिए एक सेवक के रूप में लगातार प्रयासरत रहूंगा।

इसके साथ ही कार्यक्रम मे भाजपा की नीतियों एवं माननीय मुख्यमंत्री
ने एक दर्जन से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और सभी ने संकल्प लिया कि आने वाले नगर निकाय चुनाव में टनकपुर में विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए विपिन कुमार जी को विजय बनाने के लिए सभी लोग संकल्पित रहेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले के अध्यक्ष निर्मल मेहरा जी ने की तथा संचालन जिले के महामंत्री पूरन महरा जी के द्वारा किया गया ।कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री हेमा जोशी पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शिवराज सिंह कठायत पूर्व पालिका अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत दीपक पाठक, नेत्रपाल मौर्य , रवि प्रजापति जी मुकेश कलखुड़िया जी रोहिताश अग्रवाल पूर्णागिरी मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी पूर्व अध्यक्ष भुवन पांडे , धर्मपाल आर्य हरीश भट्ट
कलावती कापड़ी , हंसा जोशी विद्या जुकारिया जी समेत भाजपा के अधिकृत सभासद प्रत्याशी उपस्थित रहे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!