Friday, 06 November 202602:18:19 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

धर्मार्थ चिकित्सालय में शुरू हुआ निःशुल्क स्त्री रोग, डायबिटीज, थायराइड,हार्मोंस, न्यूरोलॉजी, हार्ट,जोड़ एवं गठिया रोगों का शिविर।

April 3, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट।अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में आज से तीन दिनी निःशुल्क डायबिटीज,थायराइड, हार्मोंस, न्यूरोलॉजी, हार्ट जोड़ एवं गठिया रोगों का शिविर शुरू हो गया है जिसका शुभारंभ चिकित्सालय के प्रभारी एकदेवानंद जी महाराज ने प्रार्थना कर किया तथा ईश्वर से प्रार्थना की, कि सभी को आरोग्य मिले।उन्होंने बताया की 6 से 11 अप्रैल तक यहां विशाल नेत्र चिकित्सा, नाक, कान,गला (ईएंटी) एवं बाल रोग चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा जिसके लिए कोलकाता से नेत्र रोग विशेषज्ञों का 11 सदस्यीय दल यहां आ रहा है जिसमें टीम लीडर डॉ सौरभ सान्याल,डॉ रुद्र प्रसाद घोष,डॉ बेला खंबोज,डॉ वीके वेद्य,डॉ पंकज सिल,डॉ जयंत नाथ मंडल,डॉ देवव्रत हलदार,डॉ सुदेस्ना राय,डॉ डीएस दुबे,डॉ अनुज राणा यहां आ रहे हैं।नेत्र ऑपरेशन कर्ताओं के लिए उच्च कोटि के लेंस की भी निःशुल्क व्यवस्था की गई है।

     शिविर के संचालन में मनोज पुनेठा, अनिल पुनेठा, पंकज चौड़ा कोटी,दिनेश जोशी,सतीश पुनेठा तथा मोनिका बिष्ट सहयोग कर रहे हैं।


जब विशेषज्ञ डॉक्टरों के बच्चे भी रोगियों की करने लगे सेवा।

लोहाघाट।धर्मार्थ चिकित्सालय में निस्वार्थ सेवा एवं समर्पण की ऐसी महक आ रही है कि विशेषज्ञ डॉक्टरों के स्वयं बच्चे भी सेवा करने से अपने को नहीं रोक सके। सेवा कर रहे अमल, आरव,गार्गी,अम्बर तथा
अमृतया का कहना है कि पहली बार यहां आने पर उन्होंने जो सेवा और समर्पण का भाव देखकर स्वयं को नहीं रोक पाए।उन्हें जीवन में ऐसा नया अनुभव हुआ है कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म और कर्म नहीं है।उन्हें जो आनंद की अनुभूति हो रही है उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!