Saturday, 07 November 202607:40:12 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

राजकीय आदर्श महाविद्यालय देवीधुरा में देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत 12 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। एवं 65 से अधिक छात्र-छात्राएं ने प्रतिभाग किया।

February 21, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

उद्यमिता विकास कार्यक्रम के शुभ अवसर पर डॉ गीता वास्तव ने कहा कि आज के समय में उद्यमिता सबसे महत्वपूर्ण है खुद के और देश की विकास के लिए उद्यमिता अपनाना बहुत जरुरी है। कॉलेज के देवभूमि उद्यमिता योजना के नोडल अधिकारी डाँ हेम चन्द्र ने कहा कि देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत शुरू हुआ यह कार्यक्रम छात्रों के लिए बहुत ही उपयोगी है और उद्यमिता के गुण सीखने के लिए एक स्वर्णिम अवसर के तौर पर आया है सभी छात्रों को इसका लाभ लेना चाहिए। भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद से आए हुए परियोजना अधिकारी अवनीश कुमार ने छात्रों को उद्यमिता नवाचार और स्टार्टअप के बारे में जानकारी दी, तथा इस संबंध में राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ गीता वास्तव देवभूमि उद्यमिता योजना के नोडल अधिकारी डाँ हेम चन्द्र भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद के परियोजना अधिकारी अवनीश कुमार फेकल्टी डॉ कविता, डाँ मनोहर जोशी, डाँ चंद्रसुत हरिओम, डॉ पूजा, डॉ गायत्री जोशी, डॉ संदीप सिंह आदि मौजूद रहे ।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!