Wednesday, 04 November 202611:36:12 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय की ओर से किमतोली में शिविर लगाकर 110 रोगियों का किया निशुल्क उपचार।

May 12, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय की ओर से रविवार को अवकाश के दिन ग्रामीण क्षेत्र किमतोली के राजकीय इंटर कॉलेज में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित कर 110 से अधिक विभिन्न प्रकार के रोगियों का उपचार कर उन्हें राहत दी गई। चिकित्सालय के प्रभारी स्वामी एकदेवानंद जी महाराज के नेतृत्व में गई चिकित्सा टीम में शामिल बाल रोग विशेषज्ञ डा अंशुमान चौहान, चर्म रोग विशेषज्ञ डा उदय चौरसिया, वरिष्ठ चिकित्सक डा डी एस दुबे, डेंटल सर्जन डा बरखा पुनेठा, सर्जन डा नीरज, फिजिशियन डा यू एस राणा एवं डा लोकेश द्वारा उपचार किया गया। शिविर का लाभ उठाने के लिए गुमदेश क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से लोग आए हुए थे। शिविर के संचालन में चिकित्सालय के मनोज पुनेठा, अनिल, सतीश एवं पंकज ने सहयोग किया।
बाद में चिकित्सकों की टीम ने लोहाघाट के राजीव नवोदय विद्यालय के सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाई वितरित की। प्राचार्य आर के मिश्रा ने चिकित्सा दल व स्वामी जी के प्रति आभार व्यक्त किया, जिनके द्वारा यहां समय-समय पर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता रहा है। स्वामी जी ने बताया कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में शिवर के दौरान सर्जिकल एवं नेत्र रोग आदि तमाम प्रकार के रोगियों को चिन्हित किया गया, जिनका धर्मार्थ चिकित्सालय में निशुल्क उपचार किया जाएगा। धर्मार्थ चिकित्सालय में बाल रोग एवं चर्मरोग के चिकित्सा शिविर 14 मई तक चलेंगे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!