Friday, 06 November 202604:26:15 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

डॉ. देवकी नन्दन गहतोड़ी को मिला “देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता सम्मान 2025”

April 3, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

अमर उजाला और मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (MIET) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित “देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता सम्मान (DBEEA) 2025” में एसबीएस पीजी कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग में सहायकप्राध्यापक के पद पर कार्यरत डॉ देवकी नन्दन गहतोड़ी को सम्मानित किया गया है।अमर उजाला के अनुसार, इस पुरस्कार के लिए राज्यभर से 497 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से उच्च शिक्षा संवर्ग में 17 प्रोफेसर और इंजीनियरों का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की गई, जिसमें कार्य विवरण, दस्तावेज सत्यापन और वैचारिक मूल्यांकन शामिल थे l डॉ. गहतोड़ी को उनके रसायन विज्ञान विषय में उत्कृष्ट शोधकार्य और शिक्षण कार्य के लिए चुना गया है।

डॉ. गहतोड़ी के शोध कार्य कैटालिसिस क्षेत्र में विभिन्न कार्बनिक एवं अकार्बनिक रूपांतरणो में राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर 20 से अधिक शोध पत्र एवं दो पेटेंट प्रकाशित हैं। इसके अलावा, वे यूट्यूब चैनल “गहतोड़ी अकादमी” के माध्यम से रसायन विज्ञान के विषयों पर वीडियो लेक्चर प्रदान करते हैं, जिससे छात्रों को अपने अध्ययन में मदद मिलती है। अभी तक, डॉ गहतोड़ी 100 से अधिक लेक्चर यूट्यूब पर प्रसारित कर चुके हैं।

यह सम्मान प्रति वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों, एवं शिक्षा से जुड़े व्यक्तियों को दिया जाता है।
इस उपलक्ष्य में उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत, सोबन सिंह जीना यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ सतपाल सिंह बिष्ट, एम.आइ.इ.टी. के प्रबंध निदेशक डॉ बी.एस बिष्ट, अमर उजाला के सम्पादक एवं अन्य गणमान्य ब्यक्ति उपस्थित थे।
डॉ गहतोड़ी की इस उपलब्धि के लिए एसबीएस पीजी कॉलेज रुद्रपुर के प्राचार्य प्रोफेसर राजेश कुमार उभान, प्रोफेसर सरबजीत सिंह,
रसायन विज्ञान विभाग प्रभारी प्रोफेसर पी पी त्रिपाठी, प्रोफेसर हरीश चन्द्रा आदि ने उन्हें बधाई दी है।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!