Friday, 06 November 202605:19:41 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

“आदर्श चंपावत” की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक और स्वर्णिम कदम”

March 26, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल नेतृत्व में आदर्श जनपद चंपावत के निर्माण की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम बढ़ाया गया।
मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 148/2024 के अंतर्गत “शहीद शिरोमणी चिल्कोटी (गौड़ी-किमतोली) मोटर मार्ग” के सुधारीकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया।

इस के अंतर्गत 12.15 किमी लंबे इस मोटर मार्ग का ₹958.34 लाख की लागत से सुधारीकरण किया जाएगा, जिसे प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग, चंपावत द्वारा क्रियान्वित किया जाएगा। यह महत्वपूर्ण मार्ग चंपावत और लोहाघाट को जोड़ने के साथ ही भक्टा, गौड़ी, बसान, चिल्कोट, किमतोली सहित आसपास के कई गांवों को सीधा लाभ पहुंचाएगा।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने कहा कि यह सड़क क्षेत्र की लगभग 4000 की आबादी के लिए आवागमन को सुगम बनाएगी, जिससे न केवल आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। जिलाध्यक्ष भाजपा चम्पावत गोविंद सामंत ने कहा कि प्रदेश सरकार चंपावत के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी जनहित में ऐसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। आदर्श चंपावत हेतु मुख्यमंत्री जी लगातार विकास कार्यों को जनपद के सर्वांगीण विकास में समर्पित कर रहे हैं।
नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने कहा कि,”यह परियोजना क्षेत्र की आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस मार्ग के सुधार से ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य सड़कों से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे व्यापार, कृषि और शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर उत्पन्न होंगे। हमारी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि सभी विकास कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे हों।”

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भाजपा चंपावत नगर सुनील पुनेठा,श्याम नारायण पांडे, व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास शाह, हरीश सक्टा, रोहित बिष्ट सभासद, हरीश पांडे, सरिता बोहरा जिला पंचायत सदस्य, मनमोहन बोरा, जगदीश अधिकारी, मुकेश महराना, कैलाश अधिकारी, गोविंद प्रसाद, अंबादत्त फुलारा , प्रकाश बोहरा, आनंद सिंह , प्रेमा चिलकोटी सभासद, रेखा देवी ब्लॉक प्रमुख, विनीता फर्त्याल ब्लॉक प्रमुख,ग्राम प्रधान चौकोनी बोरा प्रकाश नेगी, बसान पूरन सिंह, खतेड़ा योगेश सिंह,किमतोली माधव सिंह,सरिता अधिकारी, चिल्कोट किशोर चिलकोटी,चौड़ा कविता कठायत,कैलाश अधिकारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने इस विकास कार्य के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया और उनके नेतृत्व में चंपावत के निरंतर विकास की सराहना की।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!