Friday, 06 November 202605:20:59 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

विशिष्ट जन सेवा के लिए डा.राठी,डा.उर्मिला एवं डा.सोनाली को किया गया सार्वजनिक तौर पर सम्मानित।

March 12, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। चिकित्सा के क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए उप जिला चिकित्सालय के तीन डाक्टरों को सार्वजनिक तौर पर सम्मानित किया गया। रामलीला मैदान में होली रंग महोत्सव के बाद प्रशासक ज्योति राय, लोहाघाट नगर पालिका के अध्यक्ष गोविंद वर्मा, चंपावत नगर पालिका की अध्यक्ष प्रेमा पांडे,पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल,एसडीएम नितेश डांगर,समिति के अध्यक्ष जीवन मेहता,शिक्षक नरेश राय,प्रमुख समाजसेवी सचिन जोशी द्वारा डाक्टरों को सामूहिक रूप से सम्मानित कर उनकी विशिष्ट जन सेवा के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया।
पुरस्कार पाने वालों में नेत्र रोग विशेषज्ञ डा.विराज राठी, जिन्होंने यहां अपने आने के बाद 575 तथा जिला चिकित्सालय में 400 से अधिक आखों के सफल ऑपरेशन कर लोगों को स्थानीय स्तर पर सुविधा दी है। यही नहीं डॉ राठी द्वारा लोगों को नेत्रदान के लिए भी प्रेरित कर पहली बार एक महिला का कार्निया निकाल कर एक ऐसे व्यक्ति को नया संसार दिखाने का अवसर दिया, जिसके लिए दुनिया अंधेरी बनी हुई थी। होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डा. उर्मिला बिष्ट ऐसी चिकित्सक हैं, जिन्होंने इस पैथी को पहचान देकर लोकप्रिय ही नहीं बनाया बल्कि इसके जरिए विभिन्न प्रकार के रोगियों को आरोग्य प्रदान कर उन्हें नया जीवन दिया जाता रहा है। दरसल डा. बिष्ट के व्यवहार में मां की तरह प्यार व दुलार से भरा होने के कारण इनके द्वारा लगातार रोगियों को अपनी पैथी की ओर आकर्षित किया जा रहा है।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!