Friday, 06 November 202607:11:35 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

पीजी कॉलेज लोहाघाट में शुरू हुई प्री-पीएच. डी. की कोर्स वर्क की कक्षाएं l

February 11, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

स्वामी विवेकानन्द राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट में प्री-पीएच. डी. की कोर्स वर्क कक्षाएं शुरू हो गई है जिसमें सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा द्वारा मेरिट के आधार पर प्रथम काउंक्लिंग के बाद शोधार्थियों को लोहाघाट महाविद्यालय में उद्घाटन सत्र में उपस्थित रहे l

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर (डॉ) संगीता
गुप्ता द्वारा, महाविद्यालय शोध समन्वयक डॉ. प्रकाश लखेड़ा, विज्ञान संकाय के समन्वयक डॉ. बी. पी. ओली के निर्देशन में रहा lडॉ. संगीता गुप्ता ने अध्यक्षता करते हुए कहा की महाविद्यालय में हर साल शोधार्थियों की संख्या बढ़ रही है यह महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है l नये शोधार्थियों को लगन और मेहनत से अपने शोध कार्य को उन विषयों पर शोध करना और अपने शोध कार्य को आगे बढ़ाना चाहिए जिनसे भविष्य में समाज और देश का विकास और कल्याण हो सके l

डॉ. बी.पी. ओली ने कहा कि महाविद्यालय के नये शोधार्थियों को प्राचीन भारतीय विज्ञान की ओर अपने अध्ययन को प्राथमिकता देनी चाहिए जिससे परंपरागत ज्ञान की उपयोगिता के महत्व को समझा जा सके और भविष्य में विज्ञान के क्षेत्र में नए शोध को बढ़ावा मिल सके lडॉ. प्रकाश लखेड़ा ने प्री. पीएच. डी. के कोर्स वर्क की विषय पर विस्तार रूप से बताया की पिछले कई वर्षो से महाविद्यालय में शोधार्थियों की कक्षाएं निरंतर संचालित हो रही है शोध में रिसर्च मेथोडोलॉजी शोधार्थियों को बताती है कि शोध की गुणवत्ता और उपयोगिता कैसे बनाई जाती है l आधुनिक सरकारें ‘भारतीय ज्ञान परंपरा’ की ओर नए शोधार्थियों को प्रेरित कर रहे है l

कार्यक्रम के अंत में डॉ. कमलेश शक्टा ने सभी उपस्थित प्रतिभागियों एवं प्राध्यापकों का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया कार्यक्रम में उपस्थित डॉ. अपराजिता, डॉ. लता कैडा, डॉ. सुमन पांडेय, डॉ. सीमा नेगी, डॉ. सोनाली कार्तिक, डॉ. अनीता टम्टा, डॉ. बंदना चंद, डॉ. स्वाति जोशी, डॉ. सुनील कुमार, डॉ सरस्वती भट्ट, चंद्रा जोशी, सुनील राय एवं शोधार्थियों में उपेंद्र सिंह भट्ट, अभिषेक गहतोड़ी, पंकज जोशी, अनीता भट्ट, मनीषा राणा, तनुजा कांडपाल, ज्योति, नीलम भट्ट, राजेश कुमार पाठक, रचना, आदि उपस्थित रहे l

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!