Tuesday, 03 November 202602:09:15 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

गहरी खाई में गिरे युवक के लिए देवदूत बने फायर कर्मी,कठिन रेस्क्यू के बाद बचाई जान।

May 2, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। ईडाकोट क्षेत्र में बुधवार देर रात एक युवक फिसल कर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा 112 से मिली सूचना पर लोहाघाट से फायर कर्मी व पुलिस टीम एफएसओ चंदन राम के नेतृत्व में घटना स्थल पर पहुंचे। गुरूवार को एफएसओ चंदन राम ने बताया लोहाघाट का रहने वाला रवि फर्त्याल नाम का युवक अपने दोस्तों के साथ घूमने ईड़ाकोट क्षेत्र में गया था वह जंगल में रास्ता भटक गया तभी वह अचानक फिसल कर 300 मीटर नीचे लोहावती नदी के किनारे जा गिरा। उन्होंने बताया सूचना पर फायर टीम मौके पर पहुंची तथा गहरे अंधेरे में टोर्च की मदद से फायर टीम बड़ी मुश्किल से गहरी खाई में उतरी और घायल युवक को ग्रामीणों की मदद से स्ट्रेचर व रस्सी की सहायता से करीब पांच घंटे के कठिन रेस्क्यू के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जिसमे जीवन उप्रेती, उमेश तिवारी, राहुल तिवारी, हेमचंद्र तिवारी, हरीश राय,नीरज राय,शंकर दत्त तिवारी आदि ग्रामीणों की अहम भूमिका रही । उन्होंने बताया घटनास्थल सड़क से काफी दूर था एफएसओ ने कहा युवक को काफी गम्भीर चोटे लगी है जिसे फायर टीम ने लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। उन्होंने बताया रेस्क्यू काफी कठिन था लेकिन फायर कर्मियो ने अपनी जान जोखिम मे डालते हुए सफलतापूर्वक पूरा किया। वहीं लोगों के द्वारा फायर कर्मियो के हौसले की सराहना की दूसरी और एसपी अजय गणपति ने साहसीक पुलिस कर्मियों के प्रयासो की सहलाना करते हुए उन्हें पुरस्कार देने की घोषणा की।कुल मिलाकर फायर टीम ने देवदूत बनकर युवक की जान बचाई। रेस्क्यू पूरा कर फायर टीम स्टेशन में उपस्थित हुई रेस्क्यू अभियान में बाराकोट चौकी प्रभारी अरविंद कुमार,एफएम भरत सिंह, डीवीआर राजेश खर्कवाल ,नारायण, पारस वर्मा ,प्रमोद कुमार आदि शामिल रहे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!